हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,लेबनान के हिजबुल्लाह ने आज सुबह इज़राइली शासन के ठिकानों और सैन्य केंद्रों पर हमले किए।
हिजबुल्लाह ने बताया कि उसके लड़ाकों ने,आज दक्षिण लेबनान के सीमावर्ती शहर ऐनाता में "घदमाथा" पहाड़ी पर दुश्मन इज़राइली सैनिकों की मौजूदगी को मिसाइलों से निशाना बनाया।
अल-बयाज़ा" क्षेत्र, "मारून अलरास शहर और "ऐनाता" के "अलसदर" इलाके में ज़ायोनी सैनिकों और बख्तरबंद गाड़ियों को मिसाइलों से निशाना बनाया।
इसके अलावा,ज़ायोनी बस्ती "अल-मालिकियाह" के पास इकट्ठा सैनिकों को भी मिसाइलों से निशाना बनाया गया हैं।एक ड्रोन हमला उत्तरी फिलिस्तीन में ज़राइत सैन्य केंद्र पर किया गया।
दूसरी बार "ऐनाता" शहर के "अल-सदर" क्षेत्र में ज़ायोनी सैनिकों की मौजूदगी को मिसाइलों से निशाना बनाया गया।
हिजबुल्लाह ने 24 घंटे के भीतर ज़ायोनी सैन्य ठिकानों पर 41 हमले किए हैं।
इज़राइली सुरक्षा एजेंसियों के मूल्यांकन के अनुसार,हालाँकि इज़राइली नेता हिजबुल्लाह के सैन्य रूप से कमजोर होने की बात कह रहे थे, लेकिन चैनल 12 ने माना कि हिजबुल्लाह लंबे समय तक इज़राइल से टकराव के लिए पूरी तरह तैयार है।
इज़राइली सेना के अनुसार, हिजबुल्लाह के पास अभी भी लितानी नदी के उत्तर में सैकड़ों मिसाइल लॉन्च पैड हैं।सेना के आकलन के अनुसार, हिजबुल्लाह पाँच महीनों तक हर दिन लगभग 200 हमले कब्जे वाले इलाकों पर कर सकता है।
चैनल 12 के सूत्रों के अनुसार,ईरान के साथ संघर्ष विराम होने पर भी, हिजबुल्लाह के साथ टकराव जारी रहेगा और और भी बढ़ सकता है।
आपकी टिप्पणी