गुरुवार 16 अप्रैल 2026 - 18:00
पिछले 24 घंटों में  कई जहाज़ और तेल टैंकरों ने तोड़ी अमेरिकी नाकेबंदी

हौज़ा / आज पिछले 24 घंटों में कई विशाल जहाज़ और तेल टैंकरों ने अमेरिका की समुद्री नाकेबंदी को तोड़ दिया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,तेल परिवहन की निगरानी करने वाली कंपनी “टैंकर ट्रैकर्स” के अनुसार, उपग्रह डेटा से पता चला है कि दो बड़े तेल टैंकर, जो अमेरिका के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (OFAC) की प्रतिबंध सूची में हैं, सफलतापूर्वक होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजर गए। इसका मतलब है कि उन्होंने अमेरिकी नाकेबंदी को पार कर लिया।

इस समुद्री और तेल परिवहन ट्रैकिंग कंपनी के अनुसार, ये टैंकर ईरान पहुंच गए हैं, जहां वे कुल मिलाकर 40 लाख बैरल तेल (लगभग 400 मिलियन डॉलर मूल्य) लोड करेंगे। बताया गया है कि ये सुपर टैंकर 2023 से अब तक 6 करोड़ बैरल ईरानी कच्चा तेल ढो चुके हैं।

इन टैंकरों में से एक वही विशाल टैंकर है, जो आज सुबह बिना किसी छिपाव के अपना लोकेशन सिस्टम (AIS) चालू रखकर खुले समुद्र और होर्मुज़ जलडमरूमध्य को पार करते हुए ईरानी जलक्षेत्र में प्रवेश कर गया।

इसी बीच, आज दोपहर एक मालवाहक जहाज़, जो खाद्य सामग्री लेकर जा रहा था, फ़ारस की खाड़ी को पार कर बंदर इमाम ख़ुमैनी बंदरगाह में दाखिल हुआ।

नाकेबंदी तोड़ने की इसी कड़ी में, एक अन्य ईरानी कंटेनर जहाज़ भी आज दोपहर बाद AIS सिस्टम चालू रखते हुए खुले समुद्र में प्रवेश कर गया।

यह सब ऐसे समय में हुआ है, जब कुछ घंटे पहले अमेरिकी सेंटकॉम (CENTCOM) ने दावा किया था कि नाकेबंदी के पहले 48 घंटों में कोई भी जहाज़ ईरान के बंदरगाहों तक आने-जाने में अमेरिकी बलों को पार नहीं कर सका।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha