शुक्रवार 24 अप्रैल 2026 - 09:15
ब्रिटेन की संसद में जन्नतुल बकी के 100 साल की याद में ऐतिहासिक अंतरधार्मिक सम्मेलन

हौज़ा / जन्नतुल बकी के विध्वंस के सौ साल पूरे होने पर ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में पहली बार एक ऐतिहासिक अंतरधार्मिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में विभिन्न धर्मों के नेताओं और विद्वानों ने पवित्र विरासत के संरक्षण और जन्नतुल बकी के प्रतिष्ठित पुनर्निर्माण के मांग को एक वैश्विक मानवीय और सांस्कृतिक मुद्दा करार दिया।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , लंदन, ब्रिटेन 21 अप्रैल 2026 (8 शव्वाल 1344 हिजरी) को जन्नतुल बकी के पवित्र मज़ारों को ध्वस्त कर दिया गया था। इस ऐतिहासिक त्रासदी के सौ साल पूरे होने के अवसर पर 21 अप्रैल 2026 को ब्रिटेन की संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अंतरधार्मिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह इस प्रकार का पहला कार्यक्रम था, जो ब्रिटिश संसद में जन्नतुल बकी के विषय पर आयोजित हुआ।

यह सम्मेलन अल-बकी ऑर्गनाइज़ेशन शिकागो और अल-खोई फाउंडेशन लंदन के सहयोग से सांसद लॉर्ड रसेल रुक की मेज़बानी में हुआ, जिसमें विभिन्न धर्मों और पंथों से जुड़े प्रतिष्ठित धार्मिक नेताओं, विद्वानों और प्रतिनिधि हस्तियों ने भाग लिया। इस सभा ने पवित्र विरासत के संरक्षण और अंतरधार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने के संकल्प को उजागर किया।

ब्रिटेन की संसद में जन्नतुल बकी के 100 साल की याद में ऐतिहासिक अंतरधार्मिक सम्मेलन

अपने उद्घाटन भाषण में लॉर्ड रुक ने सम्मानित मेहमानों का स्वागत करते हुए इस बात पर जोर दिया कि ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत का संरक्षण हम सब की साझा जिम्मेदारी है, और इस उद्देश्य के लिए विभिन्न समुदायों के बीच एकता और सहयोग अनिवार्य है।

अल-बकी ऑर्गनाइज़ेशन का प्रतिनिधित्व करते हुए मौलाना महबूब मेंहदी आबिदी नजफी ने मेज़बान और प्रतिभागियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जन्नतुल बकी के पुनर्निर्माण की मांग केवल मुसलमानों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवीय गरिमा, इतिहास और साझा मूल्यों से जुड़ा हुआ एक वैश्विक मुद्दा है।

प्रसिद्ध वक्ता मौलाना अली रज़ा रिज़वी ने अल-बकी ऑर्गनाइज़ेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सभी धर्मों और पंथों के नेताओं को इसी तरह मिलकर दुनिया भर में हक और इंसाफ के लिए आवाज़ बुलंद करनी चाहिए।

सम्मेलन में शामिल वक्ताओं में मौलाना शेख मोहम्मद हली, आर्कबिशप एंजेलस, प्रोफेसर सज्जाद रज़वी (यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटर), रेवरेंड एंड्रयू थॉम्पसन, सारा लिन काउंटी, और सिस्टर आलिया आज़म (प्रतिनिधि, अल-खोई फाउंडेशन लंदन) शामिल थे।

ब्रिटेन की संसद में जन्नतुल बकी के 100 साल की याद में ऐतिहासिक अंतरधार्मिक सम्मेलन

वक्ताओं ने अपने भाषणों में दुनिया भर के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के संरक्षण के महत्व पर जोर दिया, विशेष रूप से जन्नतुल बकी के सम्मानित पुनर्निर्माण की आवश्यकता को उजागर किया। इस मुद्दे को सांस्कृतिक विरासत, मानवाधिकारों

ब्रिटेन की संसद में जन्नतुल बकी के 100 साल की याद में ऐतिहासिक अंतरधार्मिक सम्मेलन

और वैश्विक सहयोग के परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत किया गया।

सम्मेलन की व्यवस्था शिकागो से आए अल-बकी ऑर्गनाइज़ेशन के प्रतिनिधि जनाब कामिल रिज़वी ने अत्यंत उत्तम शैली में निभाई। यह ऐतिहासिक सम्मेलन अंतरधार्मिक सहयोग, सकारात्मक संवाद और पवित्र स्थलों के संरक्षण के लिए एक वैश्विक मंच के निर्माण के संकल्प की पुष्टि के साथ संपन्न हुआ।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha