हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,हज़रत आयतुल्लाह नूरी हमदानी ने लोगों की सेवा के मूल्य पर ज़ोर देते हुए, समाज के स्वास्थ्य के लिए चिकित्सा कर्मियों (कोविड-19 या अन्य बीमारियों के दौरान) के प्रयासों की सराहना और आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि आज लोगों की सेवा करना सबसे उत्तम इबादत है और ईश्वर के प्रति आभार है कि आप इस महत्वपूर्ण कार्य में सफल हैं।
आयतुल्लाहिल अज़मा नूरी हमदानी ने क़ुम मेडिकल साइंसेज विश्वविद्यालय के अध्यक्ष अली अबराज़े से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा कर्मियों के मेहनत और मूल्यवान प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने कहा,आज लोगों की सेवा करना सबसे उत्तम इबादत है, और अल्हम्दुलिल्लाह आप इस महत्वपूर्ण कार्य में सफल हो रहे हैं।
चिकित्सा पेशे के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा,आपका काम अत्यंत पवित्र है, विशेषकर इन दिनों में आपने बहुत कठिनाइयाँ सहन की हैं। हम पूरे देश के सभी चिकित्सा कर्मियों के आभारी हैं।
आपकी टिप्पणी