सोमवार 4 मई 2026 - 11:45
नेतन्याहू के दावे बे बुनियाद; सेना हमास और हिजबुल्लाह के सामने विफल हो रही हैः नफ्ताली बिंत

हौज़ा / पूर्व इज़राइली प्रधानमंत्री ने नेतन्याहू के दावे को खारिज करते हुए स्वीकार किया है कि सेना हमास और हिजबुल्लाह को खत्म करने में विफल रही है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,इज़राईली के पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने कहा है कि तेल अवीव हमास और लेबनान के हिजबुल्लाह को खत्म करने में असफल रहा है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान सरकार इन दोनों संगठनों को समाप्त करने में कामयाब नहीं हो पाई है और इजराइली जनता इसके प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है।

बेनेट ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले नागरिक स्पष्ट और निर्णायक परिणाम चाहते हैं और बार-बार होने वाली झड़पों का अंत चाहते हैं। सेना ने कुछ सैन्य सफलताएँ जरूर हासिल की हैं, लेकिन सरकार हमास और हिजबुल्लाह को खत्म करने में विफल रही है।

उन्होंने आगे कहा कि हिजबुल्लाह दक्षिणी लेबनान में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है और अपनी क्षमता में वृद्धि कर रहा है, जबकि ईरान ने एक संयुक्त मोर्चा बनाए रखा है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है।

बेनेट ने दावा किया कि हमास ने फिर से गाजा पर नियंत्रण हासिल कर लिया है और लगभग 30 हज़ार योद्धाओं को संगठित करने में सफल हो गया है, साथ ही उसे बड़ी मात्रा में दैनिक सहायता भी मिल रही है।उन्होंने कहा कि सरकार के वे दावे कि दुश्मन को पत्थर के युग में वापस भेज दिया जाएगा, अब विश्वसनीय नहीं रहे।

पूर्व इज़राईली प्रधानमंत्री ने कहा कि इजराइली जनता केवल बयानों से ऊब चुकी है और सुधारों के लिए सरकार में बदलाव चाहती है। उनके अनुसार, इजराइली जनता ऐसे नेतृत्व की हकदार है जो वास्तव में सफलता प्राप्त करना जानता हो।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha