हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, आयतुल्लाह शेख़ मुहम्मद इस्हाक़ फ़य्याज़ का पार्थिव शरीर काज़मैन और कर्बला मुक़द्दसा में अंतिम श्रद्धांजलि के बाद नजफ़ अशरफ़ लाया गया, जहाँ उनका स्वागत आयतुल्लाह सय्यद अली सिस्तानी के पुत्रों (हुज्जतुल इस्लाम सय्यद मुहम्मद रज़ा और सय्यद मुहम्मद बाक़िर सिस्तानी), हौज़ा-ए-इल्मिया के उलेमा, फ़ुज़ला, सरकारी प्रतिनिधियों और नजफ़ की जनता ने किया।
नजफ़ अशरफ़ शोक और ग़म में डूब गया, और इस पवित्र शहर ने हौज़ा-ए-इल्मिया की एक महान हस्ती को विदा किया, जिन्होंने अपना पूरा जीवन धार्मिक ज्ञान और फ़िक़्ही शोध को समर्पित किया था।
शव यात्रा का जुलूस स्वर्गीय आयतुल्लाहिल फ़य्याज़ के कार्यालय और निवास, अल-जदीदा क्षेत्र (नजफ़ अशरफ़) के सामने से शुरू होकर इमाम अली (अ) की पवित्र दगाह की ओर बढ़ा।






आपकी टिप्पणी