बुधवार 8 जुलाई 2026 - 17:16
नजफ़ अशरफ़ में शहीद सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामेनेई की नमाज़-ए-जनाज़ा में आयतुल्लाहिल उज़्मा सिस्तानी के पुत्रों शिरकत

शहीद सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सय्यद अली ख़ामेनेई के पार्थिव शरीर पर नजफ़ अशरफ़ में हज़रत अमीरुल मोमिनीन इमाम अली (अ) के रौज़ा-ए-अक़दस के प्रांगण में नमाज़-ए-जनाज़ा अदा की गई, जिसमें मुहम्मद रज़ा सिस्तानी और मुहम्मद बाक़िर सिस्तानी सहित हजारों शोकाकुल लोगों ने भाग लिया।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, शहीद सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सय्यद अली ख़ामेनेई के पार्थिव शरीर पर नमाज़-ए-जनाज़ा हज़रत अमीरुल मोमिनीन इमाम अली (अ) के रौज़ा-ए-अक़दस के सहन में अदा की गई।

इस नमाज़-ए-जनाज़ा में हजारों अज़ादार शामिल हुए। आयतुल्लाह सय्यद अली सिस्तानी के पुत्र हुज्जतुल इस्लाम मुहम्मद रज़ा सिस्तानी और हुज्जतुल इस्लाम मुहम्मद बाक़िर सिस्तानी ने भी नमाज़-ए-जनाज़ा और अंतिम यात्रा में भाग लिया।

नमाज़-ए-जनाज़ा के बाद नजफ़ अशरफ़ में शहीद सुप्रीम लीडर के पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा का चरण संपन्न हो गया। इसके बाद कुछ ही देर में जनाज़े को करबला-ए-मेअल्ला के लिए रवाना किया जाएगा।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha