हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,हमास के राजनीतिक ब्यूरो के उप प्रमुख मूसा अबू मरज़ूक ने रूसी समाचार एजेंसी 'रिया नोवोस्ती' को दिए एक साक्षात्कार में कहा,हथियार केवल फ़िलिस्तीनी पक्ष को सौंपे जा सकते हैं, चाहे वह फ़िलिस्तीनी स्वायत्तता हो या भविष्य की फ़िलिस्तीनी सरकार लेकिन इन्हें कभी भी ज़ायोनी शासन या उससे संबंधित किसी भी पक्ष या संयुक्त राज्य अमेरिका को नहीं सौंपा जाएगा।
इससे पहले हमास के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य हुसाम बदरान ने भी घोषणा की थी कि हथियार का मुद्दा फ़िलिस्तीनी लोगों के राजनीतिक और राष्ट्रीय अधिकारों से जुड़ा हुआ है और यह किसी विशेष प्रतिरोध समूह से संबंधित नहीं है।
हमास के इस वरिष्ठ अधिकारी ने आगे कहा,प्रतिरोध के हथियार दशकों के कब्जे के बाद फ़िलिस्तीनी लोगों के एक स्वतंत्र राज्य स्थापित करने और अपने भाग्य का फैसला करने के अधिकार से जुड़े हुए हैं।
आपकी टिप्पणी