रविवार 5 जुलाई 2026 - 09:03
क़ुम में आयतुल्लाहिल उज़्मा जवादी आमोली शहीद नेता की नमाज़ ए जनाज़ा पढ़ाएंगे

हौज़ा / क़ुम में रहबर-ए-शहीद (रह.) की तशीईअ की इत्तिलाई कमेटी ने एलान किया है कि आयतुल्लाहिल उज़्मा अब्दुल्लाह जवादी आमोली, रहबर-ए-शहीद हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा सैय्यद अली ख़ामेनेई हुसैनी (रह.) की नमाज़-ए-जनाज़ा क़ुम मुक़द्दसा में पढ़ाएंगे।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , कमेटी द्वारा जारी एलान के अनुसार रहबर-ए-शहीद (रह.) के विदाई मरासिम मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को सुबह 5:00 बजे मस्जिद-ए-मुक़द्दस जमकरान में उनके पाक जनाज़े पर नमाज़-ए-जनाज़ा से शुरू होंगी जिसकी इमामत आयतुल्लाहिल-उज़्मा अब्दुल्लाह जवादी आमुली करेंगे।

नमाज़ ए जनाज़ा के बाद रहबर-ए-शहीद (रह.) के जनाज़े का तशीईअ मस्जिद-ए-मुक़द्दस जमकरान से हरम-ए-मुतह्हर हज़रत फ़ातिमा मासूमा (स.अ.) की जानिब किया जाएगा।

जिसमें क़ुम के अवाम और पूरे मुल्क से आने वाले ज़ायरीन बड़ी तादाद में शरीक होंगे।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha