शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026 - 06:04
ईरान संस्कृति केंद्र में अयातुल्लाह हकीम इलाही से आध्यात्मिक भेंट

हौज़ा / ईरान संस्कृति केंद्र, दिल्ली में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह सैयद अली ख़ामेनेई के प्रतिनिधि अयातुल्लाह हकीम इलाही से एक शिष्टाचार व आध्यात्मिक भेंट हुई। इस दौरान वक़्फ़ संपत्तियों के संदर्भ में प्रबंधकों (मुतवल्लियों) और जनसाधारण में उत्तरदायित्व, निष्ठा और जवाबदेही की भावना जाग्रत करने के विषय पर सार्थक चर्चा हुई।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,ईरान संस्कृति केंद्र, दिल्ली में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह सैयद अली ख़ामेनेई के प्रतिनिधि अयातुल्लाह हकीम इलाही से एक शिष्टाचार व आध्यात्मिक भेंट हुई। इस दौरान वक़्फ़ संपत्तियों के संदर्भ में प्रबंधकों (मुतवल्लियों) और जनसाधारण में उत्तरदायित्व, निष्ठा और जवाबदेही की भावना जाग्रत करने के विषय पर सार्थक चर्चा हुई।

वार्ता के दौरान इस बात पर विशेष बल दिया गया कि वक़्फ़ संपत्तियां ईश्वर की धरोहर हैं, जिनकी सुरक्षा और उनका सदुपयोग प्रत्येक प्रबंधक व संबंधित व्यक्ति का परम कर्तव्य है। वक़्फ़ को केवल अचल संपत्ति न मानकर धर्म और समाज की साझी धरोहर समझा जाना चाहिए और उसी निष्ठा से उसकी देखरेख व प्रबंधन होना चाहिए।

ईरान संस्कृति केंद्र में अयातुल्लाह हकीम इलाही से आध्यात्मिक भेंट

अयातुल्लाह हकीम इलाही ने इस संदर्भ में जनमानस के बीच जागरूकता, सामाजिक चेतना और उत्तरदायित्व का बोध विकसित करने की आवश्यकता रेखांकित की।

यह भेंट अत्यंत प्रेरणादायी, सौहार्दपूर्ण और आध्यात्मिक रही। इस संवाद में वक़्फ़ संपत्तियों के संरक्षण, सत्यनिष्ठा, शुचिता तथा जनसेवा के विभिन्न पक्षों पर भी गंभीर विचार-विमर्श हुआ।

ईरान संस्कृति केंद्र में अयातुल्लाह हकीम इलाही से आध्यात्मिक भेंट

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha