रविवार 13 सितंबर 2026 - 13:07

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार,  होशियारपुर/नई दिल्ली, 13 सितंबर 2026: पंजाब के होशियारपुर स्थित सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर (SDKM) ने भारत दौरे पर आए ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेशकियान और ईरान की जनता का गर्मजोशी से स्वागत किया। मंदिर की ओर से जारी संदेश में भारत-ईरान के बीच ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति पेज़ेशकियान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

कर्बला के संदेश और भारत-ईरान मैत्री का हवाला देते हुए सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर ने राष्ट्रपति पिज़िशकियान का किया स्वागत

सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सूफी राज जैन ने अपने संदेश में कहा कि भारत राष्ट्रपति पेज़ेशकियान का केवल कूटनीतिक सम्मान के साथ ही नहीं, बल्कि खुले दिल से स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि भारत ऐसी भूमि है, जहां कर्बला का संदेश और उसकी स्मृति विभिन्न समुदायों के लोगों के दिलों में आज भी जीवित है।

संदेश में कहा गया कि सत्य, त्याग, साहस, करुणा, निष्ठा और मानवता जैसे मूल्य किसी एक धर्म, सीमा या पीढ़ी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरी मानवता को जोड़ने वाले सार्वभौमिक मूल्य हैं। इसी भावना को सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर की आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ा गया है।

कर्बला के संदेश और भारत-ईरान मैत्री का हवाला देते हुए सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर ने राष्ट्रपति पिज़िशकियान का किया स्वागत

मंदिर की ओर से बताया गया कि परिसर में शहज़ादी सकीना (स.अ.), गुलशन-ए-ज़हरा (स.अ.), इमाम हुसैन (अ.स.) इमामबाड़ा और मौला ग़ाज़ी अब्बास (अ.स.) के अलम मुबारक से संबंधित धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्मृतियां मौजूद हैं।
डॉ. सूफी राज जैन के अनुसार, मौला ग़ाज़ी अब्बास (अ.स.) से संबंधित एक आध्यात्मिक अनुभव उनके जीवन में महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ, जिसके बाद उन्होंने शहज़ादी सकीना (स.अ.) की स्मृति और कर्बला के संदेश के प्रति अपना जीवन समर्पित करने का संकल्प लिया।

कर्बला के संदेश और भारत-ईरान मैत्री का हवाला देते हुए सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर ने राष्ट्रपति पिज़िशकियान का किया स्वागत

सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर की ओर से राष्ट्रपति पेज़ेशकियान के स्वागत के प्रतीक के रूप में तैयार किया गया स्मृति-चिह्न उनके प्रतिनिधि के रूप में डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही को सम्मानपूर्वक सौंपा गया। मंदिर ने इसे भारत और ईरान के बीच आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों की भावना का प्रतीक बताया।

डॉ. सूफी राज जैन ने कहा कि भारत की विविध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं कर्बला के उन मूल्यों को सम्मान देती हैं, जो सत्य, न्याय, त्याग और मानवता का संदेश देते हैं।
सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर की ओर से राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान के भारत आगमन का स्वागत करते हुए भारत और ईरान के बीच मैत्री, सांस्कृतिक संवाद और आपसी सहयोग को और मजबूत करने की शुभकामना व्यक्त की गई।

कर्बला के संदेश और भारत-ईरान मैत्री का हवाला देते हुए सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर ने राष्ट्रपति पिज़िशकियान का किया स्वागत

कर्बला के संदेश और भारत-ईरान मैत्री का हवाला देते हुए सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर ने राष्ट्रपति पिज़िशकियान का किया स्वागत

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha