बुधवार 11 नवंबर 2026 - 12:29
माहे जमादिउस्सानी की अहम मुनासेबतें

माहे जमादिउस्सानी की अहम मुनासेबतें

लेखक: मौलाना सैयद अली हाशिम आब्दी

हौज़ा / माहे जमादिउस्सानी के महीने में बहुत सारी मुनासिबतें है जो आपकी खिदमत में पेश की जा रही है

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,माहे जमादिउस्सानी के महीने में बहुत सारी मुनासिबतें है जो आपकी खिदमत में पेश की जा रही है।माहे जमादिउस्सानी क़मरी साल का छठा महीना है। चूँकि इस माह की 3 तारीख़ सिद्दीक़ा-ए-ताहिरा हज़रत फ़ातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा का रोज़-ए-शहादत है और 20 तारीख़ आप का यौम-ए-विलादत है, इसलिए इसे माहे हज़रत फ़ातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा भी कह सकते हैं।

माह जमादिउस्सानी की मुनासबतें दर्ज़-ए-ज़ैल हैं।

1 जमादिउस्सानी

1. वफ़ात मरजा-ए-आली-क़द्र आयतुल्लाहिल उज़्मा मुहम्मद फ़ाज़िल लंकरानी रहमतुल्लाह अलैह - सन् 1428 हिजरी

3 जमादिउस्सानी

1. शहादत हज़रत फ़ातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा - सन् 11 हिजरी
2. शहादत अल्लामा मुर्तज़ा मुतहरी रहमतुल्लाह अलैह - सन् 1399 हिजरी

4 जमादिउस्सानी

1. इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम का क़ातिल हारून अब्बासी मरऊन जहन्नमी हुआ (मर गया) - सन् 193 हिजरी
2. शहादत अल्लामा सैयद मुज्तबा नवाब सफ़वी रहमतुल्लाह अलैह - सन् 1375 हिजरी

5 जमादिउस्सानी

1. वफ़ात शारेह नहजुल बलाग़ा अब्दुल हमीद बिन हिबतुल्लाह अल-मारूफ़ ब-इब्ने अबिल हदीद मुअतज़िली - सन् 656 हिजरी

7 जमादिउस्सानी

1. वफ़ात आलिम, फ़क़ीह व मुफ़स्सिर अल्लामा अबू अब्दुल्लाह ज़ंजानी रहमतुल्लाह अलैह - सन् 1360 हिजरी

आपने क़ुरआनी उलूम पर मुख़्तलिफ़ किताबें लिखीं जिनमें "तारीख़ुल क़ुरआन" ज़्यादा मशहूर है, जिसमें क़ुरआन करीम के नुज़ूल, जम्आ-आवरी, नुक़्ता-गुज़ारी और तर्जुमों पर मुफ़स्सल बहस की है।

8 जमादिउस्सानी

1. वफ़ात अल्लामा सैयद अब्दुल हुसैन शरफ़ुद्दीन आमिली रहमतुल्लाह अलैह (साहिब-ए-किताब अल-मुराजआत) - सन् 1377 हिजरी

9 जमादिउस्सानी

1. वफ़ात अल्लामा सैयद मुहम्मद काज़िम क़ज़वीनी रहमतुल्लाह अलैह - सन् 1415 हिजरी

10 जमादिउस्सानी

1. अमीरुल मोमिनीन अलैहिस्सलाम ने अहल-ए-नजरान से मुआहिदा किया - सन् 37 हिजरी

12 जमादिउस्सानी

1. रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व आलेहि वसल्लम की क़ियादत में 400 सिपाहियों पर मुश्तमिल लश्कर-ए-इस्लाम ख़ैबर की तरफ़ रवाना हुआ - सन् 7 हिजरी

13 जमादिउस्सानी

1. वफ़ात हज़रत उम्मुल बनीन सलामुल्लाह अलैहा (हज़रत अब्बास अलैहिस्सलाम की वालेदा) - सन् 64 हिजरी

14 जमादिउस्सानी

1. वफ़ात आयतुल्लाह हबीबुल्लाह रश्ती रहमतुल्लाह अलैह - सन् 1312 हिजरी

15 जमादिउस्सानी

1. जंग-ए-जमल - सन् 36 हिजरी
2. विलादत इमाम ज़ैनुल आबिदीन अलैहिस्सलाम - सन् 38 हिजरी (एक रिवायत के मुताबिक़)

16 जमादिउस्सानी

1. शहादत आयतुल्लाह सैयद हसन हुसैनी शीराज़ी रहमतुल्लाह अलैह (बानी-ए-हौज़ा-ए-इल्मिया सैयदा ज़ैनब सलामुल्लाह अलैहा दमिश्क़ व हौज़ा-ए-इल्मिया लेबनान) - सन् 1400 हिजरी

18 जमादिउस्सानी

1. शहादत शहीद-ए-सालिस क़ाज़ी नूरुल्लाह शूश्तरी रहमतुल्लाह अलैह - सन् 1019 हिजरी
2. वफ़ात आयतुल्लाहिल उज़्मा शैख़ मुर्तज़ा अंसारी रहमतुल्लाह अलैह - सन् 1281 हिजरी

19 जमादिउस्सानी

1. हज़रत अब्दुल्लाह अलैहिस्सलाम और हज़रत आमिना सलामुल्लाह अलैहा (रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व आलेहि वसल्लम के वालिदैन) की शादी हुई। (रवायत)

20 जमादिउस्सानी

1. विलादत बा-सआदत हज़रत फ़ातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा - सन् 5 बेअसत
2. विलादत रहबर-ए-कबीर-ए-इन्क़ेलाब आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद रूहुल्लाह मूसवी ख़ुमैनी क़ुद्दस सिर्रहु - सन् 1320 हिजरी

21 जमादिउस्सानी

1. वफ़ात हज़रत उम्मे कुलसूम सलामुल्लाह अलैहा (असीरान-ए-कर्बला की मदीना मुनव्वरा वापसी के बाद)

22 जमादिउस्सानी

1. दस्तरख़्वान इमाम हसन अलैहिस्सलाम
2. वफ़ात अबूबक्र बिन अबी क़ुहाफ़ा - सन् 13 हिजरी
3. वफ़ात अल्लामा मुहम्मद तक़ी बोहलोल रहमतुल्लाह अलैह - सन् 1426 हिजरी

27 जमादिउस्सानी

1. शहादत सफ़ीर-ए-शहीद जनाब सुल्तान अली बिन इमाम मुहम्मद बाक़िर अलैहिस्सलाम - सन् 116 हिजरी

28 जमादिउस्सानी

1. हज़रत अब्दुल मुत्तलिब अलैहिस्सलाम ने रसूल-ए-अकरम हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि व आलेहि वसल्लम को शीर-ख़्वारी के लिए जनाब हलीमा सअदिया रज़ियल्लाहु तआला अन्हा के हवाले किया।

29 जमादिउस्सानी

1. वफ़ात इमामज़ादा हज़रत सैयद मुहम्मद अलैहिस्सलाम - सन् 252 हिजरी

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha