हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,माहे ज़िलक़ादा क़मरी साल का ग्यारहवाँ महीना है। इसे इमाम अली रज़ा अलैहिस्सलाम का महीना भी कहा जाता है। यह साल के उन चार हराम महीनों में से एक है जिनमें जंग करना हराम है। दौर-ए-जाहिलियत में भी काफ़िर और मुशरिक इस महीने में जंग रोक देते थे। “क़ऊद” का मतलब बैठना होता है, और चूँकि इस महीने में लोग जंग से बैठ जाते थे, इसलिए इसे ज़िलक़ादा कहा जाता है।
पूरा यह महीना और माह ज़िलहिज्जा के पहले दस दिन, यानी कुल चालीस दिन, कलीमुल्लाह हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम ने कोह-ए-तूर पर गुज़ारे।
माहे ज़िलक़ादा इबादत, इताअत, तौबा और इस्तिग़फ़ार का महीना है। इस महीने के इतवार के दिन, पंद्रहवीं तारीख़, तेईसवीं और पच्चीसवीं तारीख़ के कुछ ख़ास आमाल बताए गए हैं।
माहे ज़िलक़ादा की मुनासबतें निम्नलिखित हैं:
1 ज़िलक़ादा
1. मोहसिन-ए-इस्लाम हज़रत अबू तालिब अलैहिस्सलाम की वफ़ात (एक र'वायत) — सन 10 बेअसत
2. ग़ज़वा बनी क़ैनुक़ा का ख़ात्मा — (मदीना मुनव्वरा के यहूदियों से रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व आलेहि वसल्लम की पहली जंग) — सन 2 हिजरी
3. जंग-ए-खंदक का ख़ात्मा (एक र'वायत) — सन 5 हिजरी
4. अशअस बिन क़ैस ख़ारिजी मारा गया — सन 40 हिजरी
5. हज्जाज बिन यूसुफ़ ने मक्का मुकर्रमा का मुहासरा किया — सन 72 हिजरी
6. करीमा-ए-अहल-ए-बैत हज़रत फ़ातिमा मासूमा (क़ुम) सलामुल्लाह अलैहा की विलादत — सन 173 हिजरी
2 ज़िलक़ादा
1. आयतुल्लाह मुहम्मद जवाद अंसारी हमदानी रहमतुल्लाह अलैह की वफ़ात — सन 1379 हिजरी
चौदहवीं सदी हिजरी के महान शिया आलिम, फ़क़ीह, मुज्तहिद और आरिफ़ थे। आप वाजिबात के साथ-साथ मुस्तहबात की भी पाबंदी करते थे, हराम के साथ-साथ मकरूहात से भी परहेज़ करते थे। मुज्तहिद और मरजा-ए-तक़लीद होने के बावजूद आपने कभी शरई रक़ूम (ख़ुम्स वग़ैरह) इस्तेमाल नहीं की। गुमनामी की ज़िंदगी गुज़ारी, तलबा की तरबियत पर ख़ास तवज्जोह दी, और ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ व हुकूक़ुन्नास की अदायगी को अहमियत दी।
3 ज़िलक़ादा
1. आयतुल्लाह सैयद मुहम्मद सद्र रहमतुल्लाह अलैह की शहादत — सन 1419 हिजरी
4 ज़िलक़ादा
1. आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद मुहम्मद हुसैनी शाहरुदी रहमतुल्लाह अलैह का इंतिकाल — सन 1440 हिजरी
5 ज़िलक़ादा
1. सैयद इब्ने ताऊस रहमतुल्लाह अलैह का इंतिकाल — सन 664 हिजरी
सातवीं सदी हिजरी के मशहूर शिया आलिम, आरिफ़ और फ़क़ीह, जमालुल आरिफ़ीन रज़ीउद्दीन अबुल क़ासिम सैयद अली बिन मूसा बिन जाफ़र बिन ताऊस, जिन्हें सैयद इब्ने ताऊस के नाम से जाना जाता है, उनकी किताबों की एक लंबी फ़ेहरिस्त है। इनमें से दो किताबें बहुत मशहूर हैं: एक “इक़बालुल आमाल” जो दुआओं और ज़ियारतों का मजमुआ है, और दूसरी “अल लुहूफ़ अला क़तला तुफ़ूफ़” है, जिसमें मदीना से इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के र'वाना होने से लेकर अहले हरम की मदीना वापसी तक के हालात बयान किए गए हैं। गुज़िश्ता और मौजूदा उलेमा ने इस किताब “लुहूफ़” को मोतबर माना है और ख़ुतबा व ज़ाकिरीन को नसीहत की है कि वे इसी किताब से मसाइब बयान करें।
2. अल्लामा सैयद मुहम्मद क़ुली मूसवी रहमतुल्लाह अलैह की विलादत (अल्लामा मीर हामिद हुसैन मौसवी रहमतुल्लाह अलैह के वालिद) — सन 1174 हिजरी
6 ज़िलक़ादा
1. इमामज़ादा सैयद अहमद बिन मूसा बिन जाफ़र अलैहिमुस्सलाम मशहूर ब-शाह चिराग़ (शीराज़, ईरान) की सालाना याद
2. शहीद आयतुल्लाह अली क़ुद्दूसी रहमतुल्लाह अलैह की शहादत — सन 1401 हिजरी
8 ज़िलक़ादा
1. मरजा-ए-तक़लीद आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद मुहम्मद रज़ा गुलपायगानी रहमतुल्लाह अलैह की विलादत — सन 1316 हिजरी
2. मरजा-ए-तक़लीद आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद मुहम्मद हकीम रहमतुल्लाह अलैह की विलादत — सन 1354 हिजरी
9 ज़िलक़ादा
1. सफ़ीर-ए-हुसैनी हज़रत मुस्लिम बिन अकील अलैहिस्सलाम ने कूफ़ा से इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम को ख़त भेजा — सन 60 हिजरी
2. शहीद आयतुल्लाह सैयद मुस्तफ़ा ख़ुमैनी रहमतुल्लाह अलैह (फ़र्ज़ंद-ए-इमाम ख़ुमैनी र०अ०) की शहादत — सन 1397 हिजरी
10 ज़िलक़ादा
1. फ़क़ीह व मुहद्दिस आयतुल्लाह मुहम्मद बिन हसन बिन ज़ैनुद्दीन आमिली रहमतुल्लाह अलैह (शहीद सानी के पोते) का इंतिकाल — सन 1030 हिजरी
11 ज़िलक़ादा
1. इमाम अली रज़ा अलैहिस्सलाम की विलादत — सन 148 हिजरी
2. शेख़ मुफ़ीद रहमतुल्लाह अलैह की विलादत — सन 336 हिजरी
12 ज़िलक़ादा
1. आयतुल्लाह सैयद मुस्तफ़ा ख़ुमैनी (रहमतुल्लाह अलैह) (इमाम ख़ुमैनी र०अ० के वालिद) का इंतिकाल — सन 1304 हिजरी
2. शहीद आयतुल्लाह सैयद असदुल्लाह मदनी रहमतुल्लाह अलैह (इमामे जुमआ तबरीज़) की शहादत — सन 1401 हिजरी
13 ज़िलक़ादा
1. बनी अब्बास के ख़िलाफ़ शहीद फ़ख़ जनाब हुसैन बिन अली बिन हसन रिज़वानुल्लाह अलैह की क़ियादत में अलवियों के क़ियाम का आग़ाज़ — सन 169 हिजरी
2. अल्लामा मिर्ज़ा मुहम्मद अस्तराबादी रहमतुल्लाह अलैह का इंतिकाल — सन 1028 हिजरी
14 ज़िलक़ादा
1. अल्लामा मुहम्मद महदी हायरी माज़ंदरानी रहमतुल्लाह अलैह (साहिबे किताब “मआली अस्सबतैन”) का इंतिकाल — सन 1385 हिजरी
15 ज़िलक़ादा
1. अमीनुल इस्लाम अल्लामा फ़ज़्ल बिन हसन तबरसी रहमतुल्लाह अलैह ने तफ़्सीर “मजमउल बयान” की तालीफ़ मुकम्मल की — सन 536 हिजरी
2. मुल्ला मुहम्मद तकी बर्गानी रहमतुल्लाह अलैह (शहीदे सालिस) की शहादत — सन 1263 हिजरी
आपने गुमराह अफ़कार और फ़िरकों की सख़्त मुख़ालफ़त की, सूफ़ियत पर सख़्त तन्क़ीद की, शेख़ अहमद अहसाई से मुनाज़रा कर के उसे शिकस्त दी। बाबियों ने उस वक़्त आप पर हमला कर के शहीद किया जब आप मुसल्ला ए इबादत पर इबादत में मशगूल थे।
3. मरजा-ए-तक़लीद आयतुल्लाहिल उज़्मा मुहम्मद हुसैन ग़रवी नायिनी रहमतुल्लाह अलैह की विलादत — सन 1276 हिजरी
4. अल्लामा हसन अली नुख़ूदकी इस्फ़हानी रहमतुल्लाह अलैह की विलादत — सन 1279 हिजरी
5. अदीब, मुदर्रिस और शायर अब्दुलजव्वाद अदीब नीशाबूरी रहमतुल्लाह अलैह का इंतिकाल — सन 1344 हिजरी
6. अल्लामा शेख़ रज़ी आले यासीन रहमतुल्लाह अलैह (साहिबे किताब “सुल्ह अल-हसन”) का इंतिकाल — सन 1372 हिजरी
16 ज़िलक़ादा
1. मरजा-ए-तक़लीद आयतुल्लाहिल उज़्मा ज़ैनुल आबिदीन माज़ंदरानी रहमतुल्लाह अलैह का इंतिकाल — सन 1309 हिजरी
17 ज़िलक़ादा
1. हौज़ा-ए-इल्मिया क़ुम के बानी आयतुल्लाहिल उज़्मा शेख़ अब्दुल करीम हायरी रहमतुल्लाह अलैह का इंतिक़ाल — सन 1355 हिजरी
18 ज़िलक़ादा
1. आयतुल्लाह सैयद अबुल हसन अंगजी तबरीज़ी रहमतुल्लाह अलैह का इंतिकाल — सन 1357 हिजरी
2. आयतुल्लाह मुहम्मद हुसैन काशिफ़ुल ग़िता रहमतुल्लाह अलैह (साहिबे किताब “असलुश-शिया व उसूलिहा”) का इंतिकाल — सन 1373 हिजरी
20 ज़िलक़ादा
1. अल्लामा मुफ़्ती जाफ़र हुसैन रहमतुल्लाह अलैह (मुतर्जिम “नहजुल बलाग़ा” व “सहीफ़ा कामिला”, मुअल्लिफ “सीरत अमीरुल मोमिनीन”) का इंतिकाल — सन 1403 हिजरी
23 ज़िलक़ादा
1. ग़ज़वा बनी क़ुरैज़ा — सन 4 या 5 हिजरी
2. इमाम अली रज़ा अलैहिस्सलाम की शहादत — सन 203 हिजरी
3. इमाम अली रज़ा अलैहिस्सलाम की ज़ियारत का ख़ास दिन
24 ज़िलक़ादा
1. आयतुल्लाह मुहम्मद शरीफ़ माज़ंदरानी “शरीफ़ुल उलमा” रहमतुल्लाह अलैह का इंतिकाल — सन 1246 हिजरी
2. आयतुल्लाह मुहम्मद सालेह हायरी माज़ंदरानी रहमतुल्लाह अलैह का इंतिकाल — सन 1391 हिजरी
25 ज़िलक़ादा
1. ईद दहवुल अर्ज़ (इस दिन अल्लाह ने ज़मीन का फ़र्श बिछाया)
2. ख़लीलुल्लाह हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की विलादत
3. इमाम अली रज़ा अलैहिस्सलाम ने मदीना मुनव्वरा से मर'व (ख़ुरासान) की तरफ़ सफ़र फ़रमाया — सन 200 हिजरी
4. शिया आलिम, फ़क़ीह, मुफक्किर और मरजा-ए-तक़लीद आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद मुहम्मद बाक़िर सद्र रहमतुल्लाह अलैह की विलादत — सन 1353 हिजरी
26 ज़िलक़ादा
1. रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व आलेहि वसल्लम ने हज्जतुल विदा के लिए मदीना मुनव्वरा से मक्का मुकर्रमा की जानिब सफ़र किया — सन 10 हिजरी
27 ज़िलक़ादा
1. अल्लामा मुहम्मद मुहम्मदी इश्तेहारदी रहमतुल्लाह अलैह का इंतिकाल — सन 1427 हिजरी
ईरान के मशहूर शिया आलिम अल्लामा मुहम्मद मुहम्मदी इश्तेहारदी रहमतुल्लाह अलैह ने मुख़्तलिफ़ मौज़ूआत पर तक़रीबन 150 जिल्द किताबें तालीफ़ कीं। आपकी मशहूर किताब “सौगनामा आले मुहम्मद” है, जिसका उर्दू में तर्जुमा हो चुका है।
28 ज़िलक़ादा
1. सुल्ह हुदैबिया — सन 6 हिजरी
2. आयतुल्लाहिल उज़मा आक़ा ज़िया इराक़ी रहमतुल्लाह अलैह का इंतिकाल — सन 1361 हिजरी
29 ज़िलक़ादा
1. जवादुल अइम्मा इमाम मुहम्मद तकी अलैहिस्सलाम की शहादत — सन 220 हिजरी
2. टीपू सुल्तान की शहादत — सन 1213 हिजरी
3. साहिबे तफ़्सीर “अल-मीज़ान” अल्लामा सैयद मुहम्मद हुसैन तबातबाई रहमतुल्लाह अलैह की विलादत — सन 1321 हिजरी
आपकी टिप्पणी