गुरुवार 13 अगस्त 2026 - 21:35
माहे रबीउल अव्वल की अहम मुनासेबतें

माहे रबीउल अव्वल की अहम मुनासेबतें

लेखक: मौलाना सैयद अली हाशिम आब्दी

हौज़ा / रबीउल अव्वल के महीने में बहुत सारी मुनासिबतें है जो आपकी खिदमत में पेश की जा रही है

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,रबीउल अव्वल के महीने में बहुत सारी मुनासिबतें है जो आपकी खिदमत में पेश की जा रही है

1 रबीउल अव्वल

1. रसूले ख़ुदा हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि व आलिहि वसल्लम ने मक्का-ए-मुकर्रमा से मदीना-ए-मुनव्वरा की तरफ़ हिजरत फ़रमाई — सन 1 हिजरी।

2. हज़रत अमीरुल-मोमिनीन अली अलैहिस्सलाम की शान में आयते-हिजरत नाज़िल हुई — सन 1 हिजरी।

3. सन-ए-हिजरी का आग़ाज़ हुआ।

4. हज़रत फ़ातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा के घर पर हमला हुआ और हज़रत मुहसिन अलैहिस्सलाम शहीद हुए — सन 11 हिजरी।

2 रबीउल अव्वल

1. आयतुल्लाह सय्यद मुहम्मद बाक़िर शफ़्ती रहमतुल्लाह अलैह का इंतिक़ाल — सन 1260 हिजरी।

3 रबीउल अव्वल

1. यज़ीद के हुक्म पर उसकी फ़ौज ने मिन्जनीक़ के ज़रिए ख़ाना-ए-काबा पर हमला किया — सन 64 हिजरी।

4 रबीउल अव्वल

1. रसूले ख़ुदा सल्लल्लाहु अलैहि व आलिहि वसल्लम ग़ारे-सौर से मदीना-ए-मुनव्वरा के लिए रवाना हुए — सन 1 हिजरी।

5 रबीउल अव्वल

1. शहीद-ए-सानी रहमतुल्लाह अलैह की शहादत — सन 965 हिजरी।

6 रबीउल अव्वल

1. अल्लामा मीर मुहम्मद बाक़िर ख़ातूनाबादी रहमतुल्लाह अलैह का इंतिक़ाल — सन 1127 हिजरी।

2. आयतुल्लाहिल-उज़्मा सय्यद अली क़ाज़ी तबातबाई रहमतुल्लाह अलैह का इंतिक़ाल — सन 1366 हिजरी।

8 रबीउल अव्वल

1. हज़रत इमाम हसन अस्करी अलैहिस्सलाम की शहादत — सन 260 हिजरी।

2. हज़रत वली-ए-अस्र इमाम महदी अज्जलल्लाहु तआला फ़रजहुश्शरीफ़ की इमामत का आग़ाज़ — सन 260 हिजरी।

3. ग़ैबत-ए-सुग़रा का आग़ाज़ — सन 260 हिजरी।

4. मशहूर रिवायत के अनुसार, अहले-हरम यानी असीरान-ए-कर्बला शाम की क़ैद से रिहा होकर कर्बला के रास्ते मदीना-ए-मुनव्वरा वापस आए।

9 रबीउल अव्वल

1. ईद-ए-ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा।

2. उमर बिन सअद (इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का क़ातिल) की मौत — सन 66 हिजरी।

3. हिशाम बिन अब्दुल-मलिक उमवी की मौत — सन 125 हिजरी।

4. मरजए-आला-ए-दीनी आयतुल्लाहिल-उज़्मा सय्यद अली हुसैनी सीस्तानी दाम ज़िल्लुह की विलादत-ए-बासआदत — सन 1349 हिजरी।

10 रबीउल अव्वल

1. हज़रत अब्दुल-मुत्तलिब अलैहिस्सलाम (रसूले ख़ुदा सल्लल्लाहु अलैहि व आलिहि वसल्लम के दादा) का इंतिक़ाल — 8 आमुल-फ़ील।

2. रसूले ख़ुदा सल्लल्लाहु अलैहि व आलिहि वसल्लम का निकाह मलीकतुल-अरब, उम्मुल-मोमिनीन हज़रत ख़दीजा सलामुल्लाह अलैहा से हुआ — 25 आमुल-फ़ील।

3. इमाम मालिक बिन अनस का इंतिक़ाल — सन 179 हिजरी। वे अहले-सुन्नत के चार मशहूर फ़िक़्ही मज़ाहिब में से एक, मालिकी मज़हब, के इमाम थे।

4. आलिम और मुहद्दिस जनाब इब्ने क़ूलवैय क़ुम्मी रहमतुल्लाह अलैह (किताब ‘कामिलुज़-ज़ियारात’ के लेखक) का इंतिक़ाल — सन 368 हिजरी।

12 रबीउल अव्वल

1. रसूले ख़ुदा हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि व आलिहि वसल्लम की विलादत — अहले-सुन्नत की रिवायत के अनुसार, 1 आमुल-फ़ील।

2. रसूले ख़ुदा हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि व आलिहि वसल्लम मदीना-ए-मुनव्वरा तशरीफ़ लाए — सन 1 हिजरी।

3. मस्जिदे क़ुबा की तामीर — सन 1 हिजरी।

4. नमाज़ के वुजूब का आग़ाज़ — सन 1 हिजरी।

5. जनाब मुख़्तार रिज़वानुल्लाह तआला अलैह का क़ियाम — सन 66 हिजरी।

6. बनी अब्बास ने बनी उमय्या पर फ़तह हासिल की — सन 132 हिजरी।

7. इमामे अहले-सुन्नत जनाब अहमद बिन हंबल का इंतिक़ाल — सन 241 हिजरी।

8. मुअतसिम अब्बासी (इमाम मुहम्मद तक़ी अलैहिस्सलाम का क़ातिल) की मौत — सन 227 हिजरी।

13 रबीउल अव्वल

1. लश्करे इस्लाम के ज़रिए बैतुल-मुक़द्दस की फ़तह — सन 16 हिजरी।

2. मुहक़्क़िक़ हिल्ली रहमतुल्लाह अलैह का इंतिक़ाल — सन 676 हिजरी।

3. शैख़ुल-इस्लाम अली बिन हिलाल करकी रहमतुल्लाह अलैह का इंतिक़ाल — सन 984 हिजरी।

4. आलिम, आरिफ़, फ़क़ीह और उस्तादे अख़लाक़ व इरफ़ान, आयतुल्लाहिल-उज़्मा सय्यद रज़ा बहाउद्दीनी रहमतुल्लाह अलैह का इंतिक़ाल — सन 1418 हिजरी।

14 रबीउल अव्वल

1. यज़ीद बिन मुआविया लानतुल्लाह अलैह की मौत — सन 64 हिजरी।
यज़ीद बिन मुआविया लानतुल्लाह अलैह ने लगभग तीन साल कुछ महीनों तक हुकूमत की। उसके शासन के पहले साल वाक़ेआ-ए-कर्बला, दूसरे साल वाक़ेआ-ए-हर्रा और तीसरे साल ख़ाना-ए-काबा पर हमला हुआ।

2. हादी अब्बासी लानतुल्लाह अलैह की मौत — सन 169 हिजरी।
हादी अब्बासी, महदी अब्बासी के बाद चौथा अब्बासी हाकिम बना और लगभग 14 महीने हुकूमत करने के बाद उसकी मौत हुई।

15 रबीउल अव्वल

1. मस्जिदे क़ुबा की तामीर — सन 1 हिजरी।
 

16 रबीउल अव्वल

1. रसूले ख़ुदा सल्लल्लाहु अलैहि व आलिहि वसल्लम ने मदीना पहुँचने के बाद पहली नमाज़े जुमा अदा फ़रमाई — सन 1 हिजरी।

17 रबीउल अव्वल

1. रसूले ख़ुदा हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि व आलिहि वसल्लम की विलादत — 1 आमुल-फ़ील।

2. हज़रत इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिस्सलाम की विलादत — सन 83 हिजरी।

3. आयतुल्लाह शैख़ मुहम्मद तक़ी हरवी रहमतुल्लाह अलैह का इंतिक़ाल — सन 1299 हिजरी।

4. आयतुल्लाह अहमद ख़ुईनी रहमतुल्लाह अलैह का इंतिक़ाल — सन 1307 हिजरी।

19 रबीउल अव्वल

1. आयतुल्लाहिल-उज़्मा सय्यद सदरुद्दीन सदर रहमतुल्लाह अलैह का इंतिक़ाल — सन 1373 हिजरी।

21 रबीउल अव्वल

1. आयतुल्लाह शैख़ बाक़िर अल-निमर रहमतुल्लाह अलैह की शहादत — सन 1437 हिजरी।
सऊदी अरब के मशहूर आलिम आयतुल्लाह शैख़ बाक़िर अल-निमर रहमतुल्लाह अलैह ने इंसानी और इस्लामी क़द्रों की पामाली के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई। आपने शियों की मज़हबी आज़ादी और जन्नतुल-बक़ी की तामीर-ए-नौ के सिलसिले में आले-सऊद की मुख़ालिफ़त की। इसी लिए आपको लंबे समय तक क़ैद रखने के बाद शहीद कर दिया गया।

22 रबीउल अव्वल

1. जंगे बनी नज़ीर — सन 4 हिजरी।
मदीना-ए-मुनव्वरा के यहूदी क़बीले बनी नज़ीर की बेवफ़ाई और वादा-ख़िलाफ़ी के कारण उनसे जंग हुई, जिसमें मुसलमानों को फ़तह हासिल हुई।

23 रबीउल अव्वल

1. करीमा-ए-अहलेबैत हज़रत फ़ातिमा मासूमा सलामुल्लाह अलैहा क़ुम-ए-मुक़द्दसा तशरीफ़ लाईं — सन 201 हिजरी।

2. आयतुल्लाह शैख़ मुहम्मद हसन मुज़फ़्फ़र रहमतुल्लाह अलैह का इंतिक़ाल — सन 1375 हिजरी।

25 रबीउल अव्वल

1. इमाम हसन मुज्तबा अलैहिस्सलाम की सुल्ह — सन 41 हिजरी।
हज़रत इमाम हसन मुज्तबा अलैहिस्सलाम और शाम के हाकिम मुआविया बिन अबी सुफ़यान के बीच सुल्ह हुई।

27 रबीउल अव्वल

1. आयतुल्लाहिल-उज़्मा सय्यद मुहसिन तबातबाई हकीम रहमतुल्लाह अलैह का इंतिक़ाल — सन 1390 हिजरी।

29 रबीउल अव्वल

1. आयतुल्लाहिल-उज़्मा सय्यद मुहम्मद फ़िरोज़ाबादी रहमतुल्लाह अलैह का इंतिक़ाल — सन 1345 हिजरी।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha