शनिवार 14 नवंबर 2026 - 15:08
यमन का सऊदी अरब को कड़ा संदेश/सनआ की कार्रवाई का जवाब रियाज़ को मिलेगा

हौज़ा / यमन में आम नागरिकों पर सऊदी अरब के हमलों के बाद, यमन के लड़ाके लगातार सऊदी अरब के महत्वपूर्ण ठिकानों पर अपने हमले जारी रखे हुए हैं। इन हमलों का दायरा हवाई अड्डों और तेल संबंधी बुनियादी ढांचे से लेकर देश के वित्तीय केंद्रों तक पहुंच गया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,यमन में आम नागरिकों पर सऊदी अरब के हमलों के बाद, यमन के लड़ाके लगातार सऊदी अरब के महत्वपूर्ण ठिकानों पर अपने हमले जारी रखे हुए हैं। इन हमलों का दायरा हवाई अड्डों और तेल संबंधी बुनियादी ढांचे से लेकर देश के वित्तीय केंद्रों तक पहुंच गया है।

यमन के एक अधिकारी ने सऊदी अरब को चेतावनी देते हुए कहा कि यमन का भूगोल बेहद कठोर है और इस देश के ख़िलाफ़ बनाई गई आपकी रणनीतियां उल्टा आप पर ही भारी पड़ेंगी।

इसी बीच, यमन सरकार की वार्ता समिति के सदस्य अब्दुलमलिक अल-अजरी ने कल रात अपने बयान में कहा कि सऊदी अरब यमन संकट में जितनी भी राजनीतिक, आर्थिक या सुरक्षा संबंधी जटिलताएं पैदा करेगा, उनका नतीजा उल्टा उसी के ख़िलाफ़ जाएगा और अंततः रियाज़ पर गंभीर दबाव के रूप में सामने आएगा।

अल-अजरी ने सऊदी शासन को संबोधित करते हुए कहा:सनआ में जो बोओगे, रियाद में वही काटोगे।

उन्होंने कहा कि यमन संकट को और अधिक गंभीर बनाने की सऊदी अरब की कोशिशें उल्टा उसी के लिए नुकसानदेह साबित होंगी। इससे सऊदी अरब की सुरक्षा और अधिक कमजोर होगी तथा उसकी अर्थव्यवस्था पर लंबे समय तक बना रहने वाला दबाव पैदा होगा। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि, यमन ऐसा क्षेत्र नहीं है, जिसे दूर बैठकर नियंत्रित किया जा सके या जहां अपनी मर्जी से संकट पैदा किया जा सके। यमन, सऊदी अरब का पड़ोसी देश है।

उन्होंने आगे कहा कि अनुभव से यह साबित हो चुका है कि यमन का भूगोल बेहद कठोर और बेरहम है। निवेशक केवल काग़ज़ी दस्तावेजों को नहीं, बल्कि वास्तविक भौगोलिक परिस्थितियों और नक्शों को देखकर फैसले लेते हैं।

इस यमनी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यमन की भौगोलिक वास्तविकताओं और यमन की सुरक्षा तथा पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के बीच सीधे संबंध को नज़रअंदाज़ करने वाली कोई भी नीति स्थिरता नहीं ला सकती। इसके विपरीत, ऐसी नीतियां संकट में शामिल सभी पक्षों के लिए इसके परिणामों को और अधिक गंभीर बना देंगी।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha