ताजा समाचार
अधिक देखी गई ख़बरें
गैलरी
لیستی صفحه سرویس هندی
-
मस्जिद ए अलअक्सा में इजरायली बसने वालों की उकसावे वाली कार्रवाई पर मिस्र नाराज़
हौज़ा / मिस्र ने बैतुल मुक़द्दस में मस्जिद अल-अक्सा के प्रांगण में सैकड़ों इजरायली बसने वालों के प्रवेश की निंदा करते हुए चेतावनी दी है कि पवित्र स्थल की ऐतिहासिक और कानूनी स्थिति बदलने की कोशिशों के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
-
पवित्र स्थलों के संबंध में सऊदी दावों का मुकाबला करने के लिए दुनिया के उलेमा से आह्वान
हौज़ा / यमन के एक प्रतिनिधिमंडल ने लेबनान के शिया इस्लामिक सुप्रीम काउंसिल के उपाध्यक्ष शेख अली अल-खतीब से मुलाकात कर उन्हें यमन के ग्रैंड मुफ्ती शेख़ शम्सुद्दीन शरफ़ुद्दीन का संदेश सौंपा, जिसमें पवित्र स्थलों के संबंध में सऊदी अरब के आरोपों का जवाब देने के लिए उलेमा से आह्वान किया गया है।
-
नेतन्याहू के ड्रामे का उल्टा असर सामने आने लगा
हौज़ा / नेतन्याहू द्वारा अमीरात के विमान से जुड़े मामले में किए गए कथित ‘हॉलीवुड शैली के प्रदर्शन’ का अब उन पर उल्टा असर पड़ता दिखाई दे रहा है।
-
कब्जा खत्म होने तक प्रतिरोध जारी रहेगा। शेख़ अली दामूश
हौज़ा / हिज़्बुल्लाह लेबनान की कार्यकारी परिषद के प्रमुख ने प्रतिरोध जारी रखने पर ज़ोर देते हुए कहा कि जब तक कब्जा, हत्या, तबाही और लोगों को विस्थापित करने का सिलसिला जारी रहेगा, तब तक प्रतिरोध भी जारी रहेगा।
-
अमेरिकी जनता महंगाई के गंभीर बोझ तले दब रही है
हौज़ा / अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने अपने देश पर महंगाई के बढ़ते दबाव को स्वीकार करते हुए कहा है कि अमेरिकी जनता महंगाई के भारी बोझ से दबती जा रही है। उन्होंने ईरान के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई के आर्थिक प्रभावों का भी उल्लेख किया।
-
कोई भी समाज निराशा के साथ तरक्की नहीं कर सकता।हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन गुलाम…
हौज़ा / हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन गुलाम रज़ा पहलवानी ने कहा कि कोई भी समाज निराशा के सहारे प्रगति नहीं कर सकता। जो राष्ट्र अपनी क्षमताओं और ईश्वरीय सहायता पर विश्वास रखता है, वह कठिनाइयों के सामने रुकता नहीं है। समस्याओं पर काबू पाने के लिए हमें ईमान, उम्मीद और जिम्मेदाराना तरीके से अपने अधिकारों की मांग इन तीनों के संयोजन की आवश्यकता है।
-
सऊदी;झूठ फैलाने और पवित्र स्थलों का दुरुपयोग करने का आदी है।यमन
हौज़ा / ऐसे समय में जबकि सऊदी पक्ष अब भी यमन द्वारा पवित्र स्थलों पर हमले के संबंध में अपने प्रचारात्मक दावों और कथित झूठे बयानों को दोहरा रहा है, यमन की सर्वोच्च राजनीतिक परिषद के सलाहकार मुहम्मद ताहिर अनअम ने आज कहा कि यमन में अपने सैन्य और आर्थिक उद्देश्यों को हासिल करने में सऊदी शासन की विफलता ने उसे अपने राजनीतिक और मीडिया विमर्श में मक्का और मदीना के पवित्र स्थलों का दुरुपयोग करने की ओर धकेल दिया है।
-
ईरान के खिलाफ आक्रमण जंग / वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गंभीर परिणाम
हौज़ा / रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान के खिलाफ आक्रमण के वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गंभीर परिणाम हुए हैं और संयुक्त राज्य अमेरिका के निवासियों ने अपनी अर्थव्यवस्था में इसका प्रभाव महसूस किया है।
-
अमेरिकी ईसाइयों की अंतकालीन मान्यताओं के केंद्र में आईआरजीसी का संदेश
इस्लामी क्रांति रक्षक बल (आईआरजीसी) की ओर से अमेरिकी जनता के नाम जारी एक पत्र में मुसलमानों और ईसाइयों की साझा अंतकालीन मान्यताओं का उल्लेख किया गया है। पत्र में कहा गया है कि इमाम महदी (अ.) के ज़हूर के समय हज़रत ईसा (अ.) उनके साथ होंगे और न्याय की स्थापना तथा अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष के मार्ग में सच्चे ईमान वालों के बीच सहयोग की संभावना मौजूद है। साथ ही अमेरिकी जनता और देश के राजनीतिक नेतृत्व के बीच अंतर करते हुए जनता से अपने रुख के निर्धारण का आह्वान किया गया है।
-
फिलिस्तीन के समर्थन में 60 से अधिक देशों में 200 से ज्यादा संगठने की सूचना
दुनिया के छह महाद्वीपों में 60 से अधिक देशों के 200 से ज्यादा नागरिक संगठनों, श्रमिक संघों, छात्र महासंघों, मानवाधिकार नेटवर्क और जन संगठनों ने फिलिस्तीन के समर्थन में एकजुट होकर अभियान चलाने की तैयारी की है। यह वैश्विक समन्वित अभियान शनिवार, 10 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।
-
इटली में हिजाब को चुनावी प्रचार का मुद्दा बनाने पर सवाल
इटली में एक राजनीतिक दल ने स्कूलों में चेहरा ढकने वाले किसी भी प्रकार के नकाब पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया है। आलोचकों का कहना है कि यह मुद्दा वास्तविक सामाजिक समस्या के बजाय चुनावी राजनीति का हिस्सा है, क्योंकि देश में बहुत कम संख्या में छात्राएं ही चेहरे को पूरी तरह ढकने वाला नकाब पहनती हैं, जबकि अधिकांश मुस्लिम छात्राएं स्कूलों में सामान्य पोशाक के साथ हिजाब पहनती हैं।
-
इराक की संप्रभुता का मतलब स्वतंत्र फैसले लेना है: आयतुल्लाह सय्यद यासीन मूसवी
आयतुल्लाह सय्यद यासीन मूसवी ने इराक से अमेरिकी सैनिकों की पूरी तरह वापसी पर जोर देते हुए कहा है कि प्रशिक्षण या किसी अन्य बहाने से किसी भी अमेरिकी सैनिक को इराक में नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इराक की वास्तविक संप्रभुता तभी संभव है, जब देश अपने राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंधी फैसले स्वतंत्र रूप से ले।
-
अमेरिका अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय का सदस्य बने और नेतन्याहू को गिरफ्तार करे।…
हौज़ा / न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने अमेरिका से अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) का सदस्य बनने और इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को लागू करने की मांग की है।
-
इराक की ओर से नजफ और ईरान के बीच रोज़ाना 40 उड़ानों को मंजूरी
हौज़ा / इराकी सरकार ने ईरानी एयरलाइनों को नजफ एयरपोर्ट से रोजाना 40 उड़ानें संचालित करने की अनुमति दिए जाने की जानकारी दी है।
-
अली लारीजानी की हत्या बडी गलती / ईरान के साहस और प्रतिरोध की सराहना
हौज़ा / रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, अली लारीजानी की हत्या एक बड़ी गलती थी, पुतिन ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से अली लारीजानी को जानते थे। उन्होंने कहा,वह सकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्ति थे और ईरानी जनता के हित में समाधान तलाशने के लिए बातचीत के लिए तैयार रहते थे।
-
सुधार की शुरुआत अपनी ज़ात से होनी चाहिए, हलाल निवाला दिल की पाकीज़गी का ज़रिया हैः…
मेलबर्न में शिया उलेमा काउंसिल ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष और इमामे जुमा हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन मौलाना सय्यद अबुलकासिम रिज़वी ने जुमे के खुतबे में समाज सुधार, हलाल रोज़ी की अहमियत, दुआ की क़बूलियत और मौजूदा वैश्विक हालात पर चर्चा करते हुए कहा कि सुधार का सफर हमेशा अपने से शुरू होना चाहिए।
-
इराक़ में हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा अल्हाज हाफ़िज़ बशीर हुसैन नजफ़ी के वुकला व मोअतमेदीन…
हौज़ा / नजफ़ अशरफ़; मरकज़ी दफ़्तर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा अल्हाज हाफ़िज़ बशीर हुसैन नजफ़ी के शोबए वुकला व मोअतमेदीन (इराक़) ने नजफ़े अशरफ़ में मरजए आली क़द्र दाम ज़िल्लुहुल वारिफ़ के फ़र्ज़ंद और मरकज़ी दफ़्तर के मुदीर मोहतरम श़ेख़ अली नजफ़ी दाम इज़्ज़ुहू की सदारत में वुकला व मोअतमेदीन की बारहवीं सालाना कान्फ़्रेंस “अहले बैत अःस.के मनहज के मुताबिक़ हम शऊर की आबीआरी करते हैं, ताकि उसे चैलेंजेज़ का मुक़ाबला करने और मुस्तक़बिल की तामीर का मुहरीक बनाया जा सके” के उनवान के तहत मुनअक़िद की, यह कान्फ़्रेंस हरमे हज़रत-ए-इमाम अली अःस.के सहने हज़रत फ़ातिमा ज़हरा अःसः में मुनअक़िद हुई।
-
अमेरिकी कब्ज़ेदारों को इराक से बाहर होना एक बहुत बड़ी हार हैः यमन
हौज़ा / यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन से जुड़ी सरकार के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी कब्ज़े वाली सेनाओं को इराक से बाहर निकालने पर इराकी जनता और हशदुश्शाबी के जवानों को बधाई दी है।
-
अमेरिकी सैन्य वापसी से राजनीतिक दबाव तक, क्या इराक़ की संप्रभुता वास्तव मे स्थापित…
इराकी सरकार ने बुधवार को अमेरिकी सैनिकों की देश से सैन्य वापसी के साथ इस दिन को “राष्ट्रीय संप्रभुता दिवस” घोषित किया।
-
इज़राईली शासन की आक्रामकता के खिलाफ़ इस्लामी जगत गंभीर प्रतिक्रिया दे
हौज़ा / मजलिस ए रिबात मोहम्मदी इराक के प्रवक्ता शेख कामिल फहदावी ने कहा कि ग़ाज़ा के शहीदों का ख़ून उम्मत ए मुस्लिमा को फ़िलिस्तीन की रक्षा और अपनी एकता को फिर से मज़बूत करने के लिए जागरूक करे। उन्होंने ज़ायोनी शासन की आक्रामकता के खिलाफ़ इस्लामी जगत से गंभीर प्रतिक्रिया की मांग की हैं।