۱۱ تیر ۱۴۰۳ |۲۴ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 1, 2024
शेख इब्राहीम ज़कज़ाकी

हौज़ा / नाइजीरिया के कादूना प्रांत की अदालत में लगभग आठ घंटों तक सुनवाई के बाद अदालत ने शैख़ ज़कज़की पर लगे आरोपों को रद्द करते हुए श़ैख ज़क़ज़की के कार्यालय ने बताया है कि कादूना की अदालत ने श़ैख ज़क़ज़की और उनकी पत्नी को समस्त आरोपों से बरी करते हुए आज़ाद करने का आदेश जारी कर दिया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट अनुसार, नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के नेता श़ैख ज़क़ज़की के कार्यालय ने बताया है कि शैख़ ज़कज़की और उनकी पत्नी को शीघ्र ही आज़ाद कर दिया जायेगा। श़ैख ज़क़ज़की के कार्यालय ने नाइजीरियाई सरकार की ओर से दी जाने वाली प्रताड़ना के मुकाबले में इस आदेश को एक बड़ी कामयाबी बताया है। 

ज्ञात रहे कि दिसंबर 2015 का वह मनहूंस महीना था जिसमें नाइजीरिया की पुलिस और सेना ने कादूना प्रांत के ज़ारिया शहर में “हुसैनिया बक़ियतुल्लाह” नामक इमाम बारगाह और शियों के नेता शैख़ ज़कज़की के मकान पर हमला करके उन्हें, उनकी धर्मपत्नी ज़ीनत इब्राहीम और उनके एक बेटे को गिरफ्तार किया था।

उस हमले में नाइजीरिया के सैकड़ों शिया मुसलमान शहीद हुए थे और शैख़ ज़कज़की के तीन बेटों को भी शहीद कर दिया था। 2015 के उस मंहूस महीने दिसंबर से एक वर्ष पहले यानी 2014 भी शेख ज़कज़ाकी के लिए कोई अच्छा साल नही था इस वर्ष विश्व कुद्स दिवस के अवसर पर नाइजीरिया की मजदूर पुलिस ने शैख़ इब्राहीम ज़कज़की के तीन बेटों को गोलीमार कर शहीद कर दिया था। अर्थात 2014 और 2015 मे शेख ज़कज़ाकी के कुल 6 बेटो को शहीद कर दिया गया। 

ज्ञात रहे कि नाइजीरिया की अदालत विभिन्न बहानों से शैख़ ज़कज़की और उनकी पत्नी को आज़ाद करने में टाल- मटोल से काम ले रही थी यहां तक कि उपचार से भी उन्हें वंचित कर रखा था।

अपने लीडर की आज़ादी के लिए नाइजीरिया की शिया जनता के अलावा दुनिया भर मे भी कई बार शेख ज़कज़ाकी की आज़ादी के लिए प्रदर्शन किए गए उन प्रदर्शनो की मेहनत आज रंग लाई जब नाइजीरिया की अदालत ने आरोपो से बरी करते हुए आज़ादी का आदेश जारी किया,

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .