۱۱ تیر ۱۴۰۳ |۲۴ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 1, 2024
नाइजर

हौज़ा / अफ़्रीकी देश नाइजर में संदिग्ध विद्रोहियों के एक हमले में करीब 69 लोगों के मारे जाने के बाद शुक्रवार को दो दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अफ़्रीकी देश नाइजर में संदिग्ध विद्रोहियों के एक हमले में करीब 69 लोगों के मारे जाने के बाद शुक्रवार को दो दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।

मंगलवार को ये हमला देश के दक्षिण पश्चिमी इलाक़े में माली के नज़दीक सीमा पर हुआ था।

सरकार के मुताबिक इस हमले में स्थानीय मेयर और आत्म रक्षा के लिए बने मिलिशिया गुट के नेता की जान चली गई। हमले में बचे हुए लोगों की तलाश की जा रही है।

अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। बताया जा रहा है कि हमले के बाद हमलावर सीमा पार कर माली में भाग गए और अपने लोगों के शवों को साथ ही ले गए।

नीजेर के गृह मंत्रालय ने बताया कि मेयर बैनाबिंगु के नेतृत्व में जा रहे एक प्रतिनिधिमंडल पर पश्चिमी तिल्लाबेरी इलाक़े में 55 किमी. दूर एक गांव में हमला कर दिया गया। उन पर गोलियां चलाई गईं। इस हमले के लिए “अज्ञात सशस्त्र लुटेरों” को ज़िम्मेदार बताया गया है।

यह क्षेत्र कथित इस्लामिक स्टेट समूह के एक स्थानीय सहयोगी समूह से जुड़े चरमपंथियों के नियंत्रण में है।

नाइजर को माली, बुर्किना फासो और नाइजीरिया के साथ अपनी सीमाओं पर जिहादी विद्रोह का सामना करना पड़ रहा है।

देश के दक्षिण-पश्चिम इलाक़ों में इस साल उग्रवादी हिंसा में 500 से अधिक लोग मारे गए हैं।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .