शुक्रवार 17 मार्च 2023 - 13:09
शिया धर्मगुरु कि गिरफ्तारी  बिहार पुलिस का यह शर्मनाक कदम बेहद निंदनीय हैं

हौज़ा/हम आंध्र प्रदेश शिया उलेमा के सदस्य इस क्रूर गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हैं और जल्द से जल्द बिहार सरकार से मौलाना शबीब काज़िम की सम्मान जनक रिहाई की मांग करते हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,आंध्र प्रदेश शिया उलेमा बोर्ड ने बिहार मुजफ्फरपुर में तहफुज़ आवकाफ तहरीर के नेता मौलाना शबीब काज़िम की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए उनकी जल्द रिहाई की मांग करते हुए एक बयान जारी किया हैं।

निंदनीय बायान कुछ इस प्रकार है:

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम
"سیعلم الذین ظلموا ای منقلب ینقلبون"


बिहार के मुजफ्फरपुर में वक्फ की सुरक्षा के लिए तहरीक चला रहे धर्मगुरु मौलाना सैय्यद शबीब काज़िम साहब को कुछ दिनों पहले बिहार की राज्य सरकार ने शिया वक्फ बोर्ड बिहार के भू-माफियाओं के निराधार आरोपों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है यह बेहद शर्मनाक तरीके से गिरफ्तार किया गया हैं।


हम आंध्र प्रदेश शिया उलेमा के सदस्य इस क्रूर गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हैं और जल्द से जल्द बिहार सरकार से मौलाना शबीब काज़िम की सम्मान जनक रिहाई की मांग करते हैं।


प्रमुख व आंध्रप्रदेश के सदस्य शिया उलेमा बोर्ड
सदर: सैय्यद अब्बास बाकरी

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha