शनिवार 24 जून 2023 - 15:46
सऊदी अरब में अब तक 15 लाख से ज़्यादा हाजी पहुंचे

हौज़ा/सऊदी अरब में हज यात्रियों की भारी भीड़,अभी तक 15 लाख हज यात्री सऊदी अरब पहुंच चुके हैं। सऊदी अरब ने बताया कि इनमें से अधिकतर यात्री हवाई मार्ग से सऊदी पहुंचे हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,सऊदी अरब में वार्षिक हज यात्रा के लिए अब तक करीब 15 लाख विदेशी हाजी आएं हैं। इनमें से अधिकांश हाजी विमान से मक्का पहुंचे हैं।

सऊदी अधिकारियों ने कहा कि 2020 में कोरोना वायरस महामारी की दस्तक के बाद यह पहला ऐसा वर्ष है, जब हज यात्रा का आयोजन बिना किसी प्रतिबंधों के किया जा रहा है।

हज इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है और शारीरिक एवं आर्थिक रूप से समर्थ मुस्लिमों से जीवन में कम से कम एक बार हज वाजिब हैं

यह दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है सऊदी अरब के मीडिया मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि हज के लिए बुधवार क 14.9 लाख से अधिक विदेशी हाजी मक्का आए हैं, जिनमें से 14.3 लाख हवाई मार्ग से पहुंचे हैं।

सऊदी अधिकारियों ने कहा कि हमें उम्मीद है कि वर्ष 2023 में हज यात्रियों की संख्या कोरोनाकाल से पूर्व के स्तर पर पहुंच सकती है। वर्ष 2019 में 24 लाख हाजियों ने हज यात्रा की थी।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha