۱۳ تیر ۱۴۰۳ |۲۶ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 3, 2024
हज

हौज़ा/हज की यात्रा पर गए हाजियों का पहला काफिला चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कल पहुचा हाजियों के चेहरे पर खुशी का माहौल था वही हज यात्रियों की वापसी पर हज कमेटी के अधिकारी और कर्मचारी उनका स्वागत करते नजर आए

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,हज की यात्रा पर गए हाजियों का पहला काफिला चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कल पहुचा हाजियों के चेहरे पर खुशी का माहौल था वही हज यात्रियों की वापसी पर हज कमेटी के अधिकारी और कर्मचारी उनका स्वागत करते नजर आए

22 मई को हज यात्रा के लिए गए 25000 से ज्यादा हज यात्रियों का पहला जत्था लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा चौधारी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहली फ्लाइट जिसमें 288 हज यात्री थे और दूसरी फ्लाइट जिसमें 250 हज यात्री मौजूद थे आज लखनऊ सुरक्षित पहुंचे।

लगभग 45 दिनों की यात्रा के बाद उत्तर प्रदेश में आए हज यात्रियों चेहरे पर खुशी देखने को मिली वही हज कमेटी की तरफ से मौजूद अधिकारियों ने भी उनका फूलों से स्वागत किया,

उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से लगभग 26786 हज यात्रियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया  और अब लगभग 45 दिन बाद अपनी हज की यात्रा समाप्त करने के बाद यात्रियों का अपने मुल्क वापस लौट कर आना शुरू हो गया है इस दौरान अपनी हज की यात्रा समाप्त करके आए यात्रियों ने भी सरकार को धन्यवाद दिया

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .