शुक्रवार 19 जुलाई 2024 - 11:57
मलेशिया में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की अज़ादारी का बेहतरीन आयोजन

हौज़ा / मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में अशूरा की नमाज़ और अज़ादारी का आयोजन किया गया, इस मौके पर मलेशिया में मौजूद फारसी जबान बोलने वाले और अन्य लोगों ने भाग लिया।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,मलेशिया में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के सांस्कृतिक परामर्श विभाग के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि बड़ी संख्या में ईरानी और अन्य ज़बान बोलने वाले लोग हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की अजादारी में शिरकत किए।

हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन सनाई ने मजलिसे अज़ा को खिताब करते हुए इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के हदफ और लक्ष्य के बारे में बयान फरमाया:और इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के कुरआन और दीन की हिफाज़त अच्छे कामों के बारे में हुक्म देना बुरे कामों से रोकना इसके लिए उन्होंने मदीने को छोड़ा और रसूल अल्लाह के संदेश को दुनिया तक पहुंचाने के लिए इतना बड़ा कदम उठाया।

अंत में उन्होंने इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके साथियों के मसाइब को बयांन किए।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha