۳ آبان ۱۴۰۳ |۲۰ ربیع‌الثانی ۱۴۴۶ | Oct 24, 2024
लखनऊ

हौज़ा / लखनऊ, नगराम के खानवदाए सय्यद वजाहत हुसैन रिजवी के चश्मों चिराग सय्यद शबाहत हुसैन रिजवी के छोटे बेटे सय्यद सफीर हुसैन रिजवी की छोटी बेटी फातिमा अहमद ने हकीमे उम्मत मौलाना डॉ. कल्बे सादिक साहब के यूनिटी कॉलेज में ICSC परीक्षा में टॉप करके नगराम को गर्वित किया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,लखनऊ, नगराम के खानवदाए सय्यद वजाहत हुसैन रिजवी के चश्मों चिराग सय्यद शबाहत हुसैन रिजवी के छोटे बेटे सय्यद सफीर हुसैन रिजवी की छोटी बेटी फातिमा अहमद ने हकीमे उम्मत मौलाना डॉ. कल्बे सादिक साहब के यूनिटी कॉलेज में ICSC परीक्षा में टॉप करके नगराम को गर्वित किया है।

उनकी इस उपलब्धि पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित सर सय्यद डे के मौके पर एक विशेष कार्यक्रम में उन्हें एफ यू अहमद मेमोरियल अवार्ड से फातिमा को सम्मानित किया गया।

फातिमा की सफलता ने नगराम और लखनऊ के मुफ्तीगंज क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है बल्कि अजीज दार रिश्तेदार नगराम और मुफ्तीगंज के समस्त छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन गई है। फातिमा की मेहनत और समर्पण ने यह साबित कर दिया है कि कठिनाईयों के बावजूद उच्च शिक्षा प्राप्त करना संभव है।

हकीमे उम्मत मौलाना डॉ. कल्बे सादिक साहब एक महान व्यक्तित्व के धनी रहे हैं उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया और समाज के उत्थान में हमेशा अग्रणी रहे उनकी सोच और दृष्टिकोण ने हजारों छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया वह हमेशा समाज में शिक्षा की रोशनी फैलाने का कार्य करते रहे हैं, और उनके कार्यों ने लाखों लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।

डॉ. कल्बे सादिक साहब के विचारों को आगे बढ़ाने वाले सय्यद नजमुल हसन नकवी नजमी भाई भी उनके पदचिह्नों पर चल रहे हैं नजमी भाई ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी निस्वार्थ सेवा के लिए ख्याति प्राप्त की है। वह हमेशा छात्रों के हित में कार्य करने के लिए समर्पित रहते हैं और शिक्षा के माध्यम से समाज में बदलाव लाने का प्रयास करते हैं।

इसके अलावा हकीमे उम्मत डॉ कल्बे सादिक साहब के पुत्र  शिक्षाविद मौलाना कल्बे सिब्तेन नूरी भी इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और अपने छात्रों को समाज का जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई है। मौलाना सिब्तेन नूरी का उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से छात्रों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है, जिससे वे एक सशक्त और जिम्मेदार समाज का निर्माण कर सकें।

फातिमा की इस अद्भुत सफलता पर नगराम और मुफ्तीगंज में खुशी का माहौल है स्कूल और कॉलेज के छात्रों ने फातिमा को मुबारक बाद मिल रही है, फातिमा की उपलब्धि को समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का माध्यम माना है।

फातिमा अहमद जो भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रेरणा से चल रहे अंबर फाउंडेशन के चेयरमैन वफा अब्बास की भतीजी हैं, ने अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

उनका परिवार शिक्षित और समाज सेवक,खुद्दार और बुलंद मर्तबे के साथ हक इंसानियत के साथ हमेशा खड़ा रहता है।

नगराम और मुफ्तीगंज के निवासियों  ने दुआ करते हुए कहा  कि फातिमा आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छूती रहें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान देती रहें।

हाकिम ए उम्मत डॉ. कल्बे सादिक साहब की सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास  उनका सपना एक शिक्षित और जागरूक समाज का निर्माण, अब फातिमा जैसी छात्रों के माध्यम से साकार होता दिखाई दे रहा है।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .