मंगलवार 13 जनवरी 2026 - 11:06
ग़ज़्ज़ा मे शहीदो और घायलो की संख्या 2 लाख 42 हज़ार से अधिक हो गई

हौज़ा / ग़ज़्ज़ा के स्वास्थ मंत्रालय ने घोषणा की है कि बीते दो साल से अधिक समय के दौरान ज़ायोनी हमलो मे 71 हज़ार से अधिक लोग शहीद और 1 लाख 71 हज़ार से अधिक लोग घायल हो गए।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ग़ज़्ज़ा के स्वास्थ मंत्रालय ने घोषणा की है कि बीते दो साल से अधिक समय के दौरान ज़ायोनी हमलो मे 71 हज़ार से अधिक लोग शहीद और 1 लाख 71 हज़ार से अधिक लोग घायल हो गए। 

ग़ज़्ज़ा पट्टी मे फ़िलिस्तीनी स्वास्थ मंत्रालय ने एक घोषणा करते हुए 7 अक्टूब 2023 से अब तक शहीदो और घायल होने वालो की संख्या की घोषणा की है।

फ़िलिस्तीन की शबाब न्यूज़ एजेंसी के अनुसार फ़िलिस्तीन के स्वास्थ मंत्रालय ने बताया कि दो साल से भी अदिक समय तक मुसलसल ज़ायोनी हमलो मे शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनीयो की संख्या 71 हज़ार से अधिक है और 1 लाख 71 हज़ार से अधिक लोग घायल हुए है, बयान के अनुसार बीते दिन एक साथ सात महीने का बच्चा और एक बार साल का बच्चा ठंडी के मौसाम के कारण अपने प्राण गवा बैठा, जिसके बाद ठंड के मौसम के कारण जान देने वाले बच्चो की कुल संख्या 6 हो गई। 

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha