शुक्रवार 6 फ़रवरी 2026 - 22:50
संयुक्त राष्ट्र ने आईएसआईएस से उत्पन्न खतरों के बढ़ने के बारे में चेतावनी दी हैं

हौज़ा / संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया भर में आतंकवाद के बढ़ते खतरों के बारे में चेतावनी जारी की है। संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद विरोधी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी अलेक्जेंडर ज़ोइव ने सुरक्षा परिषद में कहा कि, आईएसआईएस और इसके शाखाएँ पश्चिम अफ़्रीका और साहेल क्षेत्र में अपनी उपस्थिति लगातार बढ़ा रही हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया भर में आतंकवाद के बढ़ते खतरों के बारे में चेतावनी जारी की है। संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद विरोधी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी अलेक्जेंडर ज़ोइव ने सुरक्षा परिषद में कहा कि, आईएसआईएस और इसके शाखाएँ पश्चिम अफ़्रीका और साहेल क्षेत्र में अपनी उपस्थिति लगातार बढ़ा रही हैं।उन्होंने बताया कि ये समूह स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं।

ज़ोइव ने यह भी कहा कि, आईएसआईएस अपने हमलों को इराक़ और सीरिया में लगातार जारी रखे हुए हैं, जिससे क्षेत्र में अस्थिरता और हिंसा बढ़ रही है। इसके अलावा, अफ़ग़ानिस्तान में “खुरासान प्रांत” के तत्व अब भी सक्रिय हैं और यह क्षेत्र और उससे भी बाहर के लिए सबसे खतरनाक आतंकवादी खतरों में से एक है।

संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद विरोधी समिति के कार्यकारी अध्यक्ष ने भी कहा कि आतंकवादी संगठन अब आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये समूह वर्चुअल संपत्ति, क्रिप्टोकरेंसी और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकों का उपयोग कर अपने नेटवर्क और वित्तीय साधनों को और मजबूत बना रहे हैं। इससे उनका संचालन और हमले और भी जटिल और कठिन हो गए हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि इन तकनीकों के कारण आतंकवादियों का पता लगाना और उन्हें रोकना पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है। संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी में यह भी जोर दिया गया कि सदस्य देशों को इस खतरे से निपटने के लिए अधिक समन्वित और आधुनिक रणनीतियों को अपनाना होगा। इस समय वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के बढ़ते स्वरूप पर सतर्क रहना बेहद आवश्यक है।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि आईएसआईएस और इसके शाखाओं की बढ़ती गतिविधियाँ, आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल और वैश्विक पहुंच अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन गई है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha