हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,लखनऊ,दीन और हम शॉर्ट टर्म रिलीजियस क्लासेस के अलमास लेवल 1 में मौलाना अली हादी ज़ैदी साहब ने छात्रों को तौहीद (एकेश्वरवाद) के प्रारंभिक विषयों से अवगत कराया। इस क्लास में शिक्षक ने ईश्वर के अस्तित्व पर क्या तर्क है? तौहीद का क्या अर्थ है? ईश्वर की एक होने का क्या प्रमाण है? तौहीद के कितने प्रकार हैं?
और इस तरह के अन्य सवालों के जवाब देते हुए रमज़ान के पवित्र महीने में बच्चों को धार्मिक ज्ञान से परिचित कराया। इन कक्षाओं में यह कोशिश की गई है कि बच्चों को सही धर्म से अवगत कराया जाए ताकि वे अपने जीवन में इसके माध्यम से धर्म पर चलकर सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ सकें।

याद रहे कि इस पवित्र महीने में दीन और हम की कक्षाएं शहर के 6 अलग-अलग स्थानों यानी 2 कक्षाएं गोल्डन पैलेस अकबरी गेट, 2 कक्षाएं अलमास हॉल नैपियर रोड, 1 कक्षा मिलन हॉल दरगाह रोड और 1 कक्षा ऐन के पैलेस दरगाह रोड शाम 8 बजे से आयोजित की जा रही हैं।
जो लोग इन कक्षाओं में भाग लेना चाहते हैं, वे छात्र या अतिथि के रूप में कक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। इन कक्षाओं का आयोजन ऐन उल हयात ट्रस्ट और शहर की मुख्तलिफ तंज़ीम जिसमे हैदरी एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी, जमातुज़ ज़ेहरा , ताहा फाउंडेशन और तंज़ील अकादमी और दीन और ज़िन्दगी के सहयोग से इस साल आयोजित हो रहा हैं

आपकी टिप्पणी