हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,22 मार्च , लखनऊ। रमज़ान के पवित्र एवं मुबारक माह में आयोजित होने वाली धार्मिक क्लासेज ‘‘दीन और हम’’ के का पुरस्कार वितरण समारोह गोल्डेन पैलेस, विक्टोरिया स्ट्रीट में आयोजित हुआ। इस समारोह में बहुत अधिक संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इसके अतिरिक्त पांच केन्द्रों (अलमास मैरिज हाॅल(लेवल -1), मिलन मैरिज हॉल(लेवल -1), अलमास मैरिज हाॅल(लेवल -2), एन के पैलेस (लेवल -2) तथा गोल्डेन पैलेस (इमाम ज़माना और हम तथा हमसफ़र) क्लास में विद्यार्थियों को शिक्षा देने वाले अध्यापक मौलाना अली हादी साहब, मौलाना मोहम्मद यासिर साहब, मौलाना मुशाहिद आलम साहब, मौलाना हुसैन जाफ़र साहब और मौलाना अली अब्बास ख़ान साहब भी उपस्थित थे और प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौलाना कल्बे जवाद नक़वी साहब, मौलाना एहतिशाम उल हसन साहब, मौलाना अरशद हुसैन मूसवी साहब और मौलाना इजलाल हैदर साहब ने भी शिरकत की|
प्रोग्राम का संचालन जनाब अबिद बाक़री साहब ने किया | कार्यक्रम का आरम्भ क़ारी अबान मेहदी साहब द्वारा तिलावते क़ुरान से हुआ। इसके बाद लेवल -1 के विद्यार्थी मोहम्मद अब्बास हैदर और ख़तीबा बानो ने, लेवल -2 के एक विद्यार्थी बुशरा अब्बास , गोल्डेन पैलेस (इमाम ए ज़माना (अ) और हम ) की अतिया ज़ेहरा और गोल्डेन पैलेस ( हमसफ़र ) से मोहम्मद जॉन ने कार्यक्रम से सम्बन्धित अपने भाव प्रकट किये ।
इसके बाद "दीन और हम" के दसवे दौर में 100 % हाज़िरी दर्ज कराने वाले 40 छात्र / छात्रों को सम्मानित किया गया | इसके बाद इस्लामी हिजाब की रियायत करने वाले 1 -1 छात्र / छात्रों को कुरे के ज़रिये सारे केंद्रों से और साथ ही बेहतरीन नोटबुक बनाने वाले 17 छात्र / छात्रों को पुरूस्कार से सम्मानित किया गया |
जिसके बाद प्रबन्धन समिति के सदस्य जनाब हुसैन जाफर साहब ने ‘‘दीन और हम’’ की रिपोर्ट प्रस्तुत की और साथ ही अहसान नासिर साहब ने बेहतरीन आवाज़ में अशार पेश किये और खास तौर पर शहीद अयातुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामेनेई (र अ ) की जवानों के लिए खास नसीहत वीडियो के ज़रिये पेश की गयी जिसे सुन के सब भावुक हो गए |
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए पुरस्कार वितरण प्रारम्भ हुआ जिसमें पांच केन्द्रों के मालिकों को पुरस्कार देने के बाद सौ प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र-छात्राओं को मरियम मैगज़ीन की एक वर्ष की सदस्यता प्रदान की गई। इसके अलावा पांच केन्द्रों में परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 8 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिया गया।
परीक्षा में हर केंद्र पर 5 उच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में अलमास मैरिज हाॅल( लेवल -1) में यासा ज़ैनब आबिदी, मिलन मैरिज हॉल (लेवल -1) में सय्यद अता हुसैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | इसी प्रकार अलमास मैरिज हाॅल(लेवल -2) से परीक्षा में 5 उच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में हेजाना अली रिज़वी और एन के पैलेस में सय्यद सरफ़राज़ हुसैन रिज़वी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा गोल्डन पैलेस (इमाम ए ज़माना (अ) और हम ) के 5 उच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में मोहतरमा ज़हरा हसन तथा हमसफ़र क्लास में तत्हीर फातिमा रिज़वी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस प्रकार पांच केन्द्रों पर छात्र छात्राओं के बड़ी तादाद में हिस्सा लेने से युवाओं में विद्या और अधियात्मिक ज्ञान में बढ़ती रूचि का आभास होता है
कार्यकम के आखिर में मौलाना अली अब्बास खान साहब ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथिओं का शुक्रिआ अदा किया और दुनिया में अमन चैन की दुआ की |उल्लेख्य है के ये प्रोग्राम ऐनुल हयात ट्रस्ट और हैदरी एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी, तंज़ील अकादमी , ताहा फाउंडेशन और जमातुज़ ज़हरा तथा दीन और ज़िन्दगी के सहयोग से इस साल आयोजित हुए थे |
आपकी टिप्पणी