रविवार 1 मार्च 2026 - 05:20
सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामेनई शहीद हो गए

सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामेनई (कुद्दा सिर्रोह) ने अमेरिकी और इज़रायली हमलो मे अपने रब की आवाज़ पर लब्बैक कहते हुए जामे शहादत नोश किया। इन्ना लिल्लाहे वा इन्ना इलैहे राजेऊन।

ईरान की उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद् ने अपने बयान मे सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली हुसैनी ख़ामेनई की अमेरिकी और इज़रायली हमलो मे शहीद होने की पुष्टि कर दी। 

ईरान की उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की ओर से इस संबंध मे जारी बयान इस प्रकार हैः

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्राहीम

रमज़ान के पवित्र महीने ईरानी जनता और विश्व के आज़ादी तलब लोगो के नेता और सुप्रीम लीडर की आत्मा अपने दादा हज़रत अमीरुल मोमेनीन इमाम अली (अ) की आकाशीय पुकार (फ़ुज्तो वरब्बिल काबा) की आवाज़ देते हुए परवाज़ और अपनी लम्बे समय से चली आ रही अपनी इच्छा तक पहुंच गई। आज ईरान और इस्लामी जनता तथा दुनिया के आज़ादी चाहने वाले लोग अपराधी अमेरिका और ज़ायोनियो के अपराधिक हमलो से दाग़दार और गमज़दा है लेकिन अत्याचारी दुशमन और अंतर्राष्ट्रीय अत्याचारीयो को ज्ञात होना चाहिए कि दुनिया के जागरूक दिलो ने अपना मार्ग खोज रखा है।

यह शहादते हालाकि हमारी जनता और इस्लामी उम्मत के लिए अत्यंत संगीन है लेकिन उन्हे अधिक मज़बूत और दृढ़ बनाती है और निसंदेह इस महान व्यक्ति की शहादत दुनिया के अत्याचारीयो के विरूद्ध युद्ध मे एक बड़े आंदोलन का आरम्भ होगी।

वसलामुन अलैहे योमा वोलेदा व यौमा यमूतो व यौमा युबअसो हय्या

ईरानी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha