हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के विभिन्न शहरो मे प्रदर्शन और अमेरिका सहित इजरायल के विरूध विरोध प्रदर्शन और नारे बाजी की जा रही है। पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची मे मौजूद अमेरिकी दूतावास को प्रदर्शनकारीयो ने आग लगा दी। जिसके बाद प्रदर्शकारीयो पर फायरिंग की भी सूचना है जिसमे 10 लोग शहीद हो गए है। इसी प्रकार पाकिस्तान के दूसरे बड़े शहरो मे और कशमीर मे भी विभिन्न क्षेत्र मे प्रदर्शन किया जा रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामेनई की अमेरिका इजरायल हमले मे शहादत के बाद कराची मे नागरिको ने प्रदर्शन करते हुए अमेरिकी दूतावास मे प्रवेश करके आग लगा दी, अमेरिका दूतावास के अंदर से प्रदर्शनकारीयो पर सीधे फ़ायरिंग के परिणाम मे दस लोगो से अधिक प्रदर्शनकारी शहीद और दर्जनो घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामेनई की शहदात की सूचना फ़ैलने के बाद कराची सहित देश भर मे नागरिको ने प्रदर्शन आरम्भ कर दिया, कराची मे बड़ी संख्या मे प्रदर्शनकारी विभिन्न क्षेत्रो से रैली के रूप मे प्रदर्शन करते हुए एम टी खान रोड पर स्थित अमेरिकी दूतावास पहुंचे, इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारीयो के बीच झड़पे जारी है, पुलिस प्रदर्शनकारीयो को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस की शीलिंग की।
प्रदर्शनकारीयो ने दूतावास के बाहरी सीमा तक जाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस के हस्तक्षेप से रोका गया, लेकिन प्रदर्शनकारी अमेरिकी दूतावास के अहाते मे प्रवेश करने मे सफल हो गए और आग लगा दी, प्रदर्शनकारीयो ने अमेरिकी दूतावास के केंद्रीय द्वरा पर ईरान और हिज्बुल्लाह के झंडे लाग दिए। इस अवसर पर अमेरिकी दूतावास के अंदर मौज़ूद सुरक्षा कर्मी की सीधे फ़ायरिंग से 10 से अधिक प्रदर्शनकारी शहीद और दर्जनो घायल हो गए। शवो और घायलो को विभिन्न अस्पतालो मे स्थानांतरित किया जा रहा है।
प्रदर्शनकारीयो का कहना है कि अभी भी कई शहीदो के शव अमेरिकी दूतावास के अधिकारीयो के नियंत्रण मे मौजूद है। इस अवसर पर पुलिस और रेंजर्स ने मौक़े पर पहुंच कर अमेरिकी दूतावास की ओर जाने वाली सभी मार्गो का आवा गमन बंद कर दिया है।

आपकी टिप्पणी