बुधवार 6 मई 2026 - 15:07
अमेरिका ने पेशावर स्थित अपने दूतावास को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की घोषणा की है

हौज़ा / अमेरिकी विदेश विभाग ने पेशावर में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की घोषणा कर दी है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , अमेरिकी विदेश विभाग ने पाकिस्तान के प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में पेशावर स्थित अपने वाणिज्य दूतावास को चरणबद्ध तरीके से बंद करने का एलान किया है। इससे संबंधित कूटनीतिक मामलों की जिम्मेदारी अब इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास को सौंप दी है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फैसले को कूटनीतिक कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संसाधनों के प्रभावी उपयोग के संदर्भ में अहम बताया गया है। इसलिए अमेरिका पेशावर में अपना वाणिज्य दूतावास स्थायी रूप से बंद कर देगा।

अमेरिकी विदेश विभाग का कहना है कि इस बदलाव के बावजूद पाकिस्तान से संबंधित अमेरिकी नीति की प्राथमिकताएँ बरकरार रहेंगी। अमेरिका खैबर पख्तूनख्वा के लोगों और अधिकारियों के साथ संपर्क जारी रखेगा ताकि आर्थिक संबंधों को बढ़ावा दिया जा सके।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha