रविवार 8 मार्च 2026 - 09:27
सुप्रीम लीडर की शहादत वैश्विक स्थिति को इस्लामी उम्मत के हक़ मे परिवर्तित कर देगी / अमेरिका को पश्चिमी एशिया से निकाल दिया जाएगा

हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन सय्यद मुफ़ीद कोहसारी ने कहा है कि इमाम ख़ामेनई की शहादत इस्लामी उम्मत के लिए नए उफ़ुक़ खोलीगी और उसका परिणाम यह निकलेगा कि अमेरिका को पश्चिमी एशिया से निकाल दिया जाएगा जबकि इजरायल के विनाश की प्रक्रिया तेज हो जाएगी और उसका समय बहुत निकट आ जाएगा।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, हौज़ा न्यूज़ के प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए हौज़ा ए इल्मिया ईरान के अंतर्राष्ट्रीय मामलो के प्रमुख हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमान सय्यद मुफ़ीद हुसैनी कोहसारी ने हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा इमाम ख़ामेनई की शहादत पर संवेदना व्यक्त की और कहाः हमारे शहीद इमाम नई दुनिया के मेअमार और अस्रे हाज़िर के इतिहास की एक अत्यत प्रभावित व्यक्ति थे। यह वह दौर है जब दुनिया एक बड़े एतिहासिक मोड़ से गुज़र रही है।

उन्होने आगे कहाः ऐसे एतिहासिक चरण पर क्रांति के लीडर की शहादत दुनिया के नई परिवर्तनो की रफ़तार को तेज करने का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगी। निश्चित रुप से इस्लामी क्रांति के सय्यद अल शोहदा की शहादत के नतीजे मे हम वैश्विक स्थिति मे नई संबंध और नए परिवर्तनो को देखेंगे।

हुज्जतुल इस्लाम कोहसारी ने कहाः सुप्रीम लीडर की शहादत का परिणाम यह होगा कि अमेरिका को पश्चिमी एशिया के क्षेत्र से निकाल दिया जाएगा और इस इलाही लीडर की शहादत इज़रायल के विनाश को तेज करेगी और उस समय को बहुत निकट ले आएगी।

उन्होने आगे कहाः सुप्रीम लीडर की शहादत अमेरिकी ताकत के टाइटैनिक जहाज के डूबने का कारण बनेगी, उसके सुपर पावर की हैबत को समाप्त कर देगी और पश्चिमी संस्कृति की सांस्कृतिक, वैचारिक, अध्यात्मिक, नैतिक और राजनैतिक पतन का कारण बनेगी।

हौज़ा ए इल्मिया ईरान के अंतर्राष्ट्रीय मामलो के प्रमुख ने कहाः हालाकि हम एक बे मिसाल और अंतर्राष्ट्रीय शख्सियत के फ़ुक़दान पर दुखी और सोगवार है लेकिन क्रांति के सुप्रीम लीडर जिस प्रकार अपने जीवन मे एक मुंफरिद, प्रभावशाली और फ़ैसला कुन शख्सियत थे, उसी प्रकार उनकी शहादत भी वैश्विक स्थिति पर गहरा प्रभाव डालेगी।

उन्होने अंत मे कहाः सुप्रीम लीडर की शहादत के बाद इस्लामी उम्मत के लिए नए उफ़ुक़ रौशन होंगे और उनका पवित्र खून इस्लामी जगत और प्रतिरोध के मोर्चे के लिए बहुत सी सफ़लता का कारण बनेगी।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha