गुरुवार 12 मार्च 2026 - 14:19
आयतुल्लाह मुजतबा ख़ामेनेई का नेतृत्व इस्लामिक जगत के लिए उम्मीदः हुज्जतुल इस्लाम मोहम्मद ज़फ़र अल हुसैनी

हौज़ा / बनारस के इमाम ए जुमआ और जामिया इमानिया के प्रबंधक हुज्जतुल इस्लाम वल-मुस्लिमीन मोहम्मद ज़फ़र अल-हुसैनी ने मजलिस-ए-खुबरेगान द्वारा आयतुल्लाह सैयद मुजतबा ख़ामेनेई को नए वली-ए-अम्र मुसलमिन चुने जाने का स्वागत किया है। उन्होंने उनके नेतृत्व का समर्थन, आज्ञाकारिता और वफादारी घोषित की तथा आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनेई की शहादत पर गहरा शोक और दुःख व्यक्त किया हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , बनारस के इमाम ए जुमआ और जामिया इमानिया के प्रबंधक हुज्जतुल-इस्लाम वल-मुस्लेमीन मोहम्मद ज़फ़र अल-हुसैनी ने मजलिस-ए-खुबरेगान द्वारा आयतुल्लाह सैयद मुजतबा ख़ामेनेई को नया वली-ए-अम्र मुसलमिन चुने जाने का स्वागत किया है। उन्होंने उनके नेतृत्व का समर्थन, आज्ञाकारिता और वफादारी घोषित की तथा आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनेई की शहादत पर गहरा शोक और दुःख व्यक्त किया। आपके बयान का पूरा पाठ इस प्रकार है:

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम

अल्लाह की हम्द और सना और हज़रात मुहम्मद (स.) और आल-ए-मुहम्मद (स.) पर दरूद और सलाम के बाद मोमिनीन और इस्लाम धर्म के सभी अनुयायियों की सेवा में निवेदन है कि रहबर-ए-मोअज़्ज़म हज़रत आयतुल्लाह अल-उज़्मा आक़ाए सैयद अली ख़ामेनेई ताबा सराह की शहादत के बाद, मजलिस-ए-खुबरेगान द्वारा नए रहबर का चयन हो चुका है और रहबर-ए-मोअज़्ज़म के फरज़ंद-ए-अर्जुमंद हज़रत आयतुल्लाह आक़ाए सैयद मुजतबा ख़ामेनेई को उनके स्थान पर नए वली-ए-अम्र मुसलमिन के रूप में चुन लिया गया है।

हम इस शानदार चयन का दिल और जान से स्वागत करते हैं और अल्लाह की बारगाह में, इमाम ज़माना (अ.स.) के समक्ष, वर्तमान इस्लामिक जगत के नेता के प्रति अपना समर्थन और संरक्षण, अनुसरण और वफादारी तथा आज्ञाकारिता की क़ुर्बतन इलल्लाह (अल्लाह की निकटता के लिए नियत और प्रतिबद्धता व्यक्त करते हैं।

इसके अलावा, मौसूफ की सेवा में अपनी ओर से और बनारस के मोमिनीन की ओर से, उनके महान पिता के सदा के लिए बिछड़ने के दिल को चीर देने वाले दुःखद घटना और उनके आध्यात्मिक एवं मानसिक उपहारों और बरकतों से सदा के लिए वंचित होने की महान त्रासदी के संबंध में हार्दिक शोक-संवेदना प्रस्तुत करते हैं।

इसी के साथ-साथ, इस्लामिक जगत, विशेषकर शिया जगत में, व्यावहारिक रूप से अपने महान पिता के सच्चे नायब बनकर सामने आने पर उन्हें हार्दिक बधाई प्रस्तुत करते हैं।

वल-सलाम।

ख़ादिम-ए-दीन-ओ-मिल्लत
मोहम्मद ज़फ़र अलहुसैनी

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha