सोमवार 30 मार्च 2026 - 13:18
आयतुल्लाह सैयद अली सिस्तानी का इराकी जनता के नाम संदेश

हौज़ा / आयतुल्लाह सैयद मुजतबा ख़ामेनेई ने ईरान के खिलाफ आक्रामकता के मुकाबले में स्पष्ट रुख अपनाने और ईरान के समर्थन पर आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली सिस्तानी और इराकी जनता का शुक्रिया अदा किया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , आयतुल्लाह सैयद मुजतबा ख़ामेनेई ने ईरान के खिलाफ आक्रामकता के मुकाबले में स्पष्ट रुख अपनाने और ईरान के समर्थन पर आयतुल्लाह अल-उज्मा सैयद अली सिस्तानी और इराकी जनता का शुक्रिया अदा किया है।उन्होंने ईरान के खिलाफ हुई आक्रामकता के खिलाफ शीर्ष धार्मिक मरजईयत और जनता के स्पष्ट और साहसिक रुख की सराहना की।

रहबर-ए-मोआज़्ज़म ने अपने संदेश में कहा कि वर्तमान संवेदनशील हालात में इराक की धार्मिक मरजईयत और जनता की ओर से ईरान के हक में आवाज उठाना अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रशंसनीय कदम है।

दूसरी ओर, पिछले दिनों धार्मिक मरजा-ए-तकलीद आयतुल्लाहिल उज्मा सैयद अली सिस्तानी ने एक महत्वपूर्ण अपील जारी करते हुए मुसलमानों से ईरान और लेबनान के लोगों की मदद करने का आह्वान किया था। उनकी इस अपील को इस्लामी दुनिया में असाधारण महत्व दिया जा रहा है और इसे इस्लामी एकजुटता के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, आयतुल्लाह सैयद मुजतबा ख़ामेनेई का यह विशेष संदेश उस अवसर पर इराकी व्यक्तित्व शेख हमाम हमूदी को सौंपा गया, जब इराक की इस्लामी सर्वोच्च परिषद के प्रमुख शेख हमाम हमूदी ने बगदाद में ईरान के राजदूत मोहम्मद काज़िम आल-सादिक से मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों, क्षेत्र की ताजा स्थिति और ईरान के खिलाफ हालिया कदमों के संदर्भ में इस्लामी दुनिया के साझा रुख पर भी विचार-विमर्श किया गया।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha