हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,कैथोलिक ईसाइयों के आध्यात्मिक प्रमुख, पोप लियो ने ईस्टर के अवसर पर अपने पहले संदेश में ईरान के खिलाफ हमलों को रोकने और वास्तविक शांति के लिए युद्धविराम तथा बातचीत का आग्रह किया है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, पोप ने कहा कि दुनिया अब और अधिक उदासीनता बर्दाश्त नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि जिनके पास हथियार हैं, वे उन्हें नीचे रख दें, और जो युद्ध शुरू करने की शक्ति रखते हैं, वे शांति का चुनाव करें ऐसी शांति नहीं जो बलपूर्वक थोपी जाए, बल्कि वह शांति जो संवाद के माध्यम से प्राप्त हो।
पोप ने यह भी कहा कि दुनिया अब उदासीनता का दिखावा नहीं कर सकती और न ही बुराई के आगे समर्पण किया जा सकता है।
आपकी टिप्पणी