बुधवार 22 अप्रैल 2026 - 10:12
नेतन्याहू पर इज़रायलियों का गुस्सा / तुमने हमारे घर बर्बाद कर दिए

हौज़ा / बेंजामिन नेतन्याहू की कैबिनेट में ऊर्जा और बुनियादी ढांचा मंत्री हैं, एक कब्रिस्तान में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे। यह कार्यक्रम उन लोगों की याद में था जो हालिया संघर्षों में मारे गए थे। लेकिन जैसे ही वह वहाँ पहुंचे, कुछ स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ नाराज़गी जतानी शुरू कर दी।और कहां तुमने हमारे घर बर्बाद कर दिए

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,बेंजामिन नेतन्याहू की कैबिनेट में ऊर्जा और बुनियादी ढांचा मंत्री हैं, एक कब्रिस्तान में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे। यह कार्यक्रम उन लोगों की याद में था जो हालिया संघर्षों में मारे गए थे। लेकिन जैसे ही वह वहाँ पहुंचे, कुछ स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ नाराज़गी जतानी शुरू कर दी।और कहां तुमने हमारे घर बर्बाद कर दिए

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई लोगों ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि लगातार जारी संघर्ष और सुरक्षा विफलताओं के कारण आम नागरिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। माहौल इतना गर्म हो गया कि कुछ लोगों ने मंत्री के खिलाफ नारेबाज़ी भी की।

विरोध कर रहे एक व्यक्ति ने सीधे तौर पर एलि कोहेन से कहा,आपको शर्म आनी चाहिए, आपने हमारे लिए क्या किया है? आपकी सरकार ने सिर्फ हमारे घरों को बर्बाद किया है यह बयान वहां मौजूद लोगों के गुस्से और निराशा को साफ दर्शाता है।

इस घटना से यह संकेत मिलता है कि देश के भीतर भी सरकार के खिलाफ असंतोष बढ़ रहा है, खासकर उन इलाकों में जो संघर्ष से सीधे प्रभावित हुए हैं।

इसी दौरान,इज़रायली सेना ने दावा किया कि Hezbollah की ओर से दक्षिणी लेबनान के “रब सलासीन” इलाके में तैनात उनके सैनिकों पर कई मिसाइलें दागी गई हैं। सेना के अनुसार, ये हमले सीमा पर बढ़ते तनाव का हिस्सा हैं।

जानकारों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में बढ़ती अस्थिरता की ओर इशारा करती हैं, जहां एक तरफ सीमा पर हमले जारी हैं, वहीं दूसरी तरफ देश के अंदर सरकार के प्रति लोगों का गुस्सा भी खुलकर सामने आ रहा है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha