रविवार 26 अप्रैल 2026 - 12:35
शरई अहकाम । कंप्यूटर गेम्स में जुआ के उपकरण

 हज़रत आयतुल्लाह शहीद सय्यद अली ख़ामेनेई ने एक सवाल के जवाब में कहा है कि "जुआ के उपकरण का इस्तेमाल करते हुए जो कंप्यूटर गेम खेले जाते हैं, उनका क्या हुक्म है?"

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हज़रत आयतुल्लाह शहीद सय्यद अली ख़ामेनेई ने "कंप्यूटर गेम्स में जुआ के औज़ारों" के बारे में एक पूछे गए सवाल का जवाब दिया है, जो रुचि रखने वालों के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है।

कंप्यूटर गेम्स में जुआ के उपकरण

सवाल: कंप्यूटर गेम जो तस्वीरी (आभासी / वर्चुअल) जुआ के उपकरणों के साथ खेले जाते हैं, उनका क्या हुक्म (शरई फ़ैसला) है?

जवाब: कंप्यूटर गेम जो तस्वीरी जुआ के उपकरणों के साथ खेले जाते हैं, दो प्रकार के होते हैं:

1. यदि यह गेम दो या उससे अधिक पक्षों के बीच हो, जैसे कि दो लोग पास-पास बैठकर या इंटरनेट के ज़रिए अपने-अपने घरों में बैठकर जुआ खेल रहे हों — यह जुआ माना जाएगा और हराम है।
(मकासिब-ए-मुहर्रमा, भाग ३, पेज ३९८)

2. यदि यह गेम किसी दूसरे पक्ष के बिना हो, और व्यक्ति अकेले कंप्यूटर से खेल रहा हो, मसलन ऐसा सॉफ़्टवेयर है जिसमें व्यक्ति अपने आप लूडो या साप सीड़ी या ताश खेल रहा हो — और इसमें न तो कोई जीत है और न ही हार — हालाँकि जुआ के उपकरणों से आम तौर पर बिना जीत-हार के भी खेलना हराम है, लेकिन चूँकि इस प्रकार के खेल के लिए कम से कम दो लोगों का साथ खेलना आवश्यक होता है, न कि कोई अपने आप खेले — इसलिए इस प्रकार के अकेले खेलने में कोई हर्ज नहीं है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha