रविवार 10 मई 2026 - 07:21
शरई अहकाम | नाबालिग बच्चों में क्षति और हुक़ूकुन्नास

हज़रत आयतुल्लाह शहीद सय्यद अली ख़ामनेई ने "नाबालिग बच्चों में क्षति और हक़ूकुन्नास " से संबंधित सवाल का जवाब दिया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, हज़रत आयतुल्लाह शहीद सय्यद अली ख़ामनेई ने "नाबालिग बच्चों में क्षति और हक़ूकुन्नास " से संबंधित सवाल का जवाब दिया है। शरई अहकाम मे रूचि रखने वालो के लिए पूछे गए सवाल और उसके जवाब का पाठ प्रस्तुत किया जा रहा है।

प्रश्न: यदि कोई नाबालिग बच्चा (चाहे वह समझदार हो या न हो) किसी के माल को नुकसान पहुँचाए, उदाहरण के तौर पर, हम किसी के घर मेहमान गए और बच्चे ने उनके कूलर का बटन दबा दिया जिससे कूलर खराब हो गया या उसने उनका गमला तोड़ दिया, तो क्या इस क्षति की भरपाई बच्चे के संरक्षक (वली) पर है? यदि संरक्षक पर है, तो क्या बच्चे की अपनी संपत्ति से क्षति की भरपाई की जा सकती है?

उत्तर: यदि इस प्रकार हो कि नुकसान पहुँचाने का कार्य बच्चे से संबंधित हो (अर्थात वह स्वयं ज़िम्मेदार हो), तो वह बच्चा स्वयं ज़ामिन है और उसका वली बच्चे की संपत्ति से क्षति की भरपाई कर सकता है। लेकिन यदि पिता अपनी संपत्ति से या बच्चे की संपत्ति से भरपाई नहीं करता है, तो बच्चे को बालिग होने के बाद स्वयं क्षति की भरपाई करनी होगी या उस व्यक्ति से जिसे नुकसान हुआ है हलालियत माँगनी होगी।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha