शनिवार 9 मई 2026 - 07:45
शरई अहकाम | ऑनलाइन पिघले हुए सोने का लेन-देन

 हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामेनेई (र) ने 'साइबर स्पेस में पिघले सोने के ऑनलाइन लेन-देन' के बारे में एक पूछे गए सवाल का जवाब दिया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार,  हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामेनेई (र) ने 'साइबर स्पेस में पिघले सोने के ऑनलाइन लेन-देन' के बारे में एक पूछे गए सवाल का जवाब दिया है। शरई अहकाम मे रूचि रखने वालो के लिए पूछे गए सवाल और उसके जवाब का प्रस्तुत किया जा रहा है।

ऑनलाइन पिघले हुए सोने का लेन-देन

सवाल: उन वेबसाइटों के भीतर पिघले सोने के ऑनलाइन लेन-देन का क्या हुक्म है, जिनके पास देश का कानूनी लाइसेंस है? इन ऑनलाइन प्लेटफार्मों में, सोने का भाव हर पल उतार-चढ़ाव में रहता है और हम कीमत बढ़ने पर मुनाफ़ा कमाते हैं। [हालाँकि] सोने का आदान-प्रदान नहीं होता है, लेकिन जब भी हम चाहें, हम जो सोना खरीदते हैं उसे भौतिक रूप में प्राप्त कर सकते हैं, अगरचे व्यवहार में हम केवल उतार-चढ़ाव का फायदा उठाते हैं और बार-बार ऑनलाइन खरीद-फरोख्त करते रहते हैं।

जवाब: अगर लेन-देन सही नीयत से किया जाता है, यानी दोनों पक्षों का यह इरादा हो कि खरीदार जो सोना खरीद चुका है उसे प्राप्त कर सकता है और विक्रेता ग्राहक के अनुरोध पर, जो सोना बेच चुका है उसे उसे दे देगा, तो कोई हर्ज नहीं है। हाँ, अगर ग्राहक सोना प्राप्त करने से पहले ही उसे उस कीमत से अधिक पर जो उसने खरीदा है, किसी दूसरे व्यक्ति को बेच देता है, तो यह मकरूह है, बल्कि एहतियाते मुस्तहब यह है कि ऐसे लेन-देन से बचा जाए।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha