मंगलवार 9 जून 2026 - 19:33
ईरान किसी भी धमकी के सामने नहीं झुकेगा।

हौज़ा / ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पिजेश्कियान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर संदेश जारी कर कहा कि देश की ताकतवर सशस्त्र सेनाएँ और उनकी सरकार ईरानी जनता के अधिकारों की पूरी शक्ति से रक्षा करेंगी और किसी भी धमकी के आगे नहीं झुकेंगी।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पिजेश्कियान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर संदेश जारी कर कहा कि देश की ताकतवर सशस्त्र सेनाएँ और उनकी सरकार ईरानी जनता के अधिकारों की पूरी शक्ति से रक्षा करेंगी और किसी भी धमकी के आगे नहीं झुकेंगी।

उन्होंने जोर देकर कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और ईरानी लोगों की शांति सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ईरान किसी दबाव या धमकी के आगे पीछे नहीं हटेगा।

राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने यह भी कहा कि कूटनीति और रक्षा राष्ट्रीय शक्ति के दो मुख्य स्तंभ हैं और देश दोनों मोर्चों पर संतुलित रणनीति के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया,हमने न तो युद्ध का मैदान छोड़ा है और न ही वार्ता की मेज को त्यागा है।

यह बयान ऐसे समय में आए हैं जब ईरान के खतमुल-अंबिया सेंट्रल मुख्यालय ने इज़राइल के खिलाफ जारी सैन्य अभियानों की समाप्ति की घोषणा करते हुए चेतावनी दी है कि यदि आक्रमण जारी रहा तो उसका जवाब पहले से कहीं अधिक कड़ा और शक्तिशाली दिया जाएगा।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha