हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, फ़रामर्ज़ अज़ीमी ने कहा कि 7 जुलाई को शहीद नेता की अंतिम यात्रा को देखते हुए ज़ायरीन और शोक मनाने वालों के बेहतर स्वागत के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि ज़ायरीन और नागरिकों की आवाजाही को आसान बनाने और उन्हें सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से क़ुम नगर पालिका के शहरी सेवाओं और कृषि उत्पाद संस्थान के अधीन सभी सीएनजी स्टेशनों पर सोमवार 6 जुलाई, मंगलवार 7 जुलाई और बुधवार 8 जुलाई तक सीएनजी मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी।
क़ुम के मेयर ने कहा कि नगर पालिका जनता की सेवा के लिए है और हमेशा राष्ट्रीय एवं धार्मिक अवसरों पर अधिक से अधिक सुविधाएँ देने का प्रयास करती है, ताकि हज़रत फातिमा मासूमा (अ.) के ज़ायरीन और क़ुम के नागरिकों को अधिकतम सुविधा मिल सके।
उन्होंने आगे बताया कि कुछ क्षेत्र जैसे नो क़तार, बहिश्त-ए-मासूमा, गुलहा, हाजी ज़ादेह, वली अस्र, जम्हूरी, अलवी और 72 तन नामक स्थानों पर नगर पालिका के सीएनजी स्टेशन इन तीन दिनों के दौरान नागरिकों और गुजरने वाले वाहनों को मुफ्त ईंधन प्रदान करेंगे।
आपकी टिप्पणी