हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मशहद, हरम-ए-इमाम रज़ा (अ.) में शहीद सुप्रीम लीडर के पार्थिव शरीर पर यह ऐतिहासिक नमाज़-ए-जनाज़ा हरम-ए-मुतह्हर-ए-इमाम रज़ा (अ) के सहन-ए-पयाम्बर-ए-आज़म (स) में आयोजित होगी।
सूत्रो के अनुसार शहीद सुप्रीम लीडर और दीगर शुहदा के मरासिम-ए-तशयी आज 9 जुलाई 2026 को बरोज़ जुमेरात दोपहर 2 बजे इमाम रज़ा (अ) मार्ग से शुरू होंगे।
इस दौरान 3000 से ज़्यादा मौकिब नमाज़-ए-जनाज़ा मे शिरकत करने वालों और ज़ाइरिन की सेवा में व्यस्थ हैं।
उल्लेखनीय है कि आयतुल्लाह नूरी हमदानी की इमामत में शहीद सुप्रीम लीडर के पार्थिव शरीर पर नमाज़-ए-जनाज़ा सहन-ए-पयाम्बर-ए-आज़म (स.) और हरम-ए-मुतह्हर-ए-रिज़वी तक जाने वाली तमाम मरकज़ी सड़कों पर अदा की जाएगी ताकि अवामुन्नास की कसीर तादाद शिरकत कर सके।
आपकी टिप्पणी