हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़ ने अमेरिका के नेताओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वाशिंगटन अब तक यह नहीं समझ पाया है कि दबाव की राजनीति और वादाखिलाफी का दौर समाप्त हो चुका है और अब इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। यह बयान ऐसे समय में आया है जब क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है।
क़ालीबाफ़ ने कहा,यदि हमला करोगे, तो उसका जवाब भी मिलेगा। बेवजह हाथ-पैर मत मारो, क्योंकि इससे तुम और अधिक संकट में फँसोगे।
उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य किसी भी बाहरी दबाव या अमेरिकी धमकियों के आधार पर नहीं, बल्कि केवल ईरान के नियमों और व्यवस्था के तहत ही संचालित होगा।
उन्होंने कहा कि अमेरिका को यह समझ लेना चाहिए कि धमकी और दबाव की नीति अब प्रभावी नहीं रही। ईरान अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता, समुद्री अधिकारों और सुरक्षा हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है और किसी भी आक्रामक कार्रवाई का उचित जवाब देगा।
आपकी टिप्पणी