बुधवार 29 जुलाई 2026 - 11:02
हम इराक के साथ खड़े हैं सऊदी अरब के हमले का जवाब देना इराक का वैध अधिकार है।यमन

हौज़ा / यमन की अंसारुल्लाह आंदोलन से संबद्ध सरकार के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका और सऊदी अरब द्वारा इराक के खिलाफ की गई कार्रवाई का जवाब देना इराक, उसकी जनता और प्रतिरोध बलों का वैध एवं कानूनी अधिकार है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,यमन की अंसारुल्लाह आंदोलन से संबद्ध सरकार के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका और सऊदी अरब द्वारा इराक के खिलाफ की गई कार्रवाई का जवाब देना इराक, उसकी जनता और प्रतिरोध बलों का वैध एवं कानूनी अधिकार है।

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि सऊदी अरब द्वारा इराक की भूमि पर किया गया हमला अंतरराष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इस कथित अपराध का जवाब देना इराक और उसकी प्रतिरोध शक्तियों का वैध अधिकार है तथा यमन उनका समर्थन करता है।

इससे पहले आज अंसारुल्लाह के राजनीतिक कार्यालय ने भी एक बयान जारी कर अमेरिका और सऊदी अरब द्वारा इराक पर किए गए संयुक्त हमले की कड़ी निंदा की। बयान में इस कार्रवाई को गैरकानूनी, कायरतापूर्ण तथा सभी अंतरराष्ट्रीय कानूनों और चार्टरों के विरुद्ध बताया गया।

अंसारुल्लाह ने कहा कि यह हमला इराक की संप्रभुता और उसकी जनता पर सीधा आक्रमण है तथा यह क्षेत्र में अमेरिकी और सऊदी प्रभुत्ववादी नीतियों की निरंतरता का हिस्सा है।

रिपोर्ट के अनुसार, इराक में हश्दुश अलशाबी के ठिकानों पर हुए इन कथित हमलों में अब तक 20 लोगों की मौत और 32 अन्य के घायल होने की सूचना है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha