रविवार 13 सितंबर 2026 - 09:59
बेगुनाहों का कत्ल फिलिस्तीनी प्रतिरोध के संकल्प को कभी कमज़ोर नहीं कर सकतीं।अंसारुल्लाह

हौज़ा / यमन के अंसारुल्लाह ने कहा है कि प्रतिरोध के नेताओं की लगातार हत्याएं फिलिस्तीनी जनता के दृढ़ संकल्प और प्रतिरोध की इच्छा को किसी भी तरह कमज़ोर नहीं कर सकतीं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,यमन के अंसारुल्लाह के राजनीतिक कार्यालय ने एक बयान जारी कर खान यूनिस ब्रिगेड के कमांडर और क़स्साम ब्रिगेड की सैन्य परिषद के सदस्य मुहम्मद अब्दुस्सलाम अल-याज़ूरी की शहादत पर फिलिस्तीनी जनता और प्रतिरोधी संगठनों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा फिलिस्तीन के समर्थन को जारी रखने पर जोर दिया।

बयान में कहा गया कि खान यूनिस ब्रिगेड के कमांडर और क़स्साम ब्रिगेड की सैन्य परिषद के सदस्य मुहम्मद अब्दुस्सलाम अल-याज़ूरी की गाजा पट्टी पर इजरायली हवाई हमले में शहादत हुई।

अंसारुल्लाह ने कहा कि गाजा में इजरायल द्वारा लगातार हत्याएं और युद्धविराम का उल्लंघन अमेरिका के प्रत्यक्ष समर्थन और तथाकथित ‘शांति परिषद’ के देशों के संरक्षण में किया जा रहा है।

बयान में कहा गया, “जिस उम्मत के नेता बलिदान की अग्रिम पंक्ति में खड़े हों, वह विजय की हकदार है। हत्याएं उसके संकल्प और दृढ़ता को कमजोर नहीं कर सकतीं।

अंसारुल्लाह के राजनीतिक कार्यालय ने फिलिस्तीनी मुद्दे के निरंतर समर्थन, इजरायली शासन के अपराधों को उजागर करने और उसकी योजनाओं का मुकाबला करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।

बयान में विशेष रूप से मस्जिद अल-अक्सा सहित इस्लामी पवित्र स्थलों के खिलाफ किसी भी हमले के सामने दृढ़ता से खड़े होने का आह्वान किया गया।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha