शुक्रवार 31 जुलाई 2026 - 13:48
ईरान की अनुमति के बिना होर्मुज़ जलडमरूमध्य में कोई आवाजाही संभव नहीं

हौज़ा / ईरानी सेना के समन्वयक एडमिरल हबीबुल्लाह सय्यारी ने कहा है कि ईरानी नौसेना का होर्मुज़ जलडमरूमध्य, उत्तरी हिंद महासागर और ओमान की खाड़ी पर पूर्ण नियंत्रण है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , एडमिरल सय्यारी ने कहा कि ईरानी नौसेना पूरी तरह सक्षम और रक्षात्मक दृष्टि से सशक्त है उन्होंने दावा किया कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य, उत्तरी हिंद महासागर और ओमान की खाड़ी में ईरान की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार की आवाजाही संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि ईरानी नौसेना मज़बूत स्थिति में है तथा ईरानी सशस्त्र बल होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पूर्वी हिस्से, उत्तरी हिंद महासागर और ओमान की खाड़ी की लगातार निगरानी और नियंत्रण कर रहे हैं।

एडमिरल सय्यारी के अनुसार ईरानी नौसेना के जवान पश्चिम एशिया के संवेदनशील समुद्री क्षेत्र में पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपनी ज़िम्मेदारियाँ निभा रहे हैं। उनके अनुसार, इन महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में होने वाली गतिविधियों पर ईरान की कड़ी निगरानी है।

उन्होंने यह भी कहा कि देश की थल, जल और वायु सीमाओं पर सुरक्षा की स्थिति पूरी तरह स्थिर और संतोषजनक है तथा ईरान की सशस्त्र सेनाएँ किसी भी संभावित खतरे का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

एडमिरल सय्यारी ने आगे कहा कि आज ईरानी सशस्त्र बलों की रक्षा क्षमता और सैन्य शक्ति, शहीद इमाम ख़ामेनेई की बताई गई नीतियों, रणनीतियों और वैचारिक मार्गदर्शन का परिणाम है, जिसने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय शक्ति को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha