मंगलवार 21 जुलाई 2026 - 12:03
अमेरिकी हमले जारी रहे तो होर्मुज़ जलडमरूमध्य कभी नहीं खुलेगा

हौज़ा / ईरान ने स्पष्ट घोषणा की है कि जब तक अमेरिका की ओर से ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी तब तक होर्मुज़ जलडमरूमध्य को समुद्री यातायात के लिए दोबारा नहीं खोला जाएगा।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , ईरान ने कहा है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य की वर्तमान स्थिति में तब तक कोई बदलाव नहीं होगा, जब तक अमेरिका अपनी आक्रामक सैन्य कार्रवाइयाँ बंद नहीं करता।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक सैन्य सूत्र ने कहा कि ईरान फिलहाल किसी भी जहाज़ को इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने दावा किया कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य पूरी तरह ईरानी सशस्त्र बलों के नियंत्रण में है।

सूत्रों के अनुसार, ईरान का कहना है कि जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने या प्रतिबंध जारी रखने का निर्णय केवल राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।

सैन्य सूत्र ने आगे कहा कि जब तक अमेरिका की धमकियाँ और ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रहेंगा, तब तक इस नीति में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha