हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , यमन के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता यह्या सरीअ ने घोषणा की है कि सऊदी अरब के विरुद्ध लागू समुद्री आवाजाही प्रतिबंध के तहत यमनी बलों ने लाल सागर के उत्तरी हिस्से में यनबू क्षेत्र के सामने सऊदी तेल टैंकर “वफ़ा” को कई बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया।
यमन के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता यह्या सरीअ ने घोषणा की है कि सऊदी अरब के विरुद्ध लागू समुद्री आवाजाही प्रतिबंध के तहत यमनी बलों ने लाल सागर के उत्तरी हिस्से में यनबू क्षेत्र के सामने सऊदी तेल टैंकर “वफ़ा” को कई बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया हैं उन्होंने दावा किया कि यह अभियान पूरी तरह सफल रहा और सभी मिसाइलें अपने निर्धारित लक्ष्य पर सटीकता के साथ लगीं।
यह्या सरीअ ने कहा कि यह कार्रवाई यमन की ओर से घोषित समुद्री नाकाबंदी नीति के अनुरूप की गई है। उनके अनुसार, जब तक सऊदी अरब की सैन्य कार्रवाइयाँ और दबाव जारी रहेंगे, तब तक यमन की सशस्त्र सेनाएँ समुद्र में ऐसे अभियानों को जारी रखेंगी और अपने घोषित सैन्य उद्देश्यों को पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाती रहेंगी।
प्रवक्ता ने बताया कि इस नवीनतम अभियान के बाद नाकाबंदी शुरू होने से अब तक यमन की सेनाओं द्वारा निशाना बनाए गए सऊदी तेल टैंकरों की संख्या 8 हो गई है, जबकि जिन सऊदी तेल टैंकरों की समुद्री आवाजाही रोकने का दावा किया गया है उनकी कुल संख्या 29 तक पहुँच चुकी है।
उन्होंने इसे यमन की नौसैनिक और मिसाइल क्षमताओं की सफलता बताते हुए कहा कि इन अभियानों का उद्देश्य समुद्री मार्गों पर सऊदी गतिविधियों को सीमित करना है।
एक अन्य बयान में भी यह्या सरीअ ने दोहराया कि सऊदी तेल टैंकर “वफ़ा” को यनबू क्षेत्र के सामने कई बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया गया और हमला पूरी तरह सटीक रहा। उन्होंने कहा कि यमन की सशस्त्र सेनाएँ भविष्य में भी अपने घोषित सैन्य अभियानों को जारी रखेंगी और आवश्यकता पड़ने पर इसी प्रकार की कार्रवाइयाँ करती रहेंगी।
आपकी टिप्पणी