रविवार 23 अगस्त 2026 - 16:16
मस्जिद ए अलअक्सा में बड़ी संख्या में फ़िलिस्तीनियों की मौजूदगी का आह्वान

हौज़ा / मस्जिद ए अल-अक्सा के इमाम शेख़ अकरमा साबरी ने फ़िलिस्तीनियों से अपील की है कि वे मंगलवार, 25 अगस्त को पैग़ंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिवस और मस्जिद अल-अक्सा को आग लगाए जाने की बरसी के अवसर पर बड़ी संख्या में मस्जिद अल-अक्सा में उपस्थित हों।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , शेख़़ अकरमा साबरी ने मंगलवार को मस्जिद अल-अक्सा में व्यापक रूप से उपस्थित होने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पैग़ंबर-ए-अकरम (स.ल.) के जन्मदिवस का अवसर मस्जिद अल-अक्सा में उपस्थित रहने, उसकी सुरक्षा और निगरानी करने, नमाज़ अदा करने तथा ज़िक्र और धार्मिक बैठकों में भाग लेने का अवसर होना चाहिए।

शेख़ साबरी ने क़ुरआन मजीद के साथ-साथ पैग़ंबर की सीरत से संबंधित पुस्तकों को प्राप्त करने और उनका अध्ययन करने के महत्व पर भी ज़ोर दिया, ताकि पैग़ंबर-ए-इस्लाम (स.ल.) की सीरत को बेहतर ढंग से समझने और उसका अनुसरण करने की भावना को बढ़ावा दिया जा सके।

मस्जिद ए अलअक्सा के ख़तीब ने अरब और इस्लामी जगत से अपील की कि वे मस्जिद अल-अक्सा, इस्लामी पवित्र स्थलों तथा क़ुद्स और फ़िलिस्तीन में वक़्फ़ की संपत्तियों के समर्थन में अपने प्रयासों को एकजुट करें।

उन्होंने पैग़ंबर-ए-अकरम (स.ल.) के ख़िलाफ़ अपमानजनक अभियानों का मुकाबला करने तथा इस्लाम की शिक्षाओं और सिद्धांतों को मज़बूत एवं संस्थागत बनाने का भी आह्वान किया हैं।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha