सोमवार 12 अक्टूबर 2026 - 15:20
आयतुल्लाह सय्यद हाशिम हुसैनी बुशहरी ने आयतुल्लाह सय्यद अली रज़ा हैदरी के निधन पर शोक संदेश जारी किया है

हौज़ा / आयतुल्लाह सैयद हाशिम हुसैनी बुशहरी ने यज़्द के धर्मगुरु आयतुल्लाह सैयद अली रज़ा हैदरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मरहूम ने अपना जीवन दीन की रक्षा, मक्तब-ए-अहलेबैत (अ.स.) की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार और जनता की सेवा में बिताया।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,क़ुम स्थित हौज़ा ए इल्मिया के मदर्रिसीन की सर्वोच्च परिषद के प्रमुख आयतुल्लाह सैयद हाशिम हुसैनी बुशहरी ने यज़्द के धर्मगुरु आयतुल्लाह सैयद अली रज़ा हैदरी के निधन पर शोक संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि मरहूम ने अपना पूरा जीवन दीन की रक्षा, मक्तब-ए-अहलेबैत (अ.स.) की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार और जनता की सेवा में बिताया।

शोक संदेश का पूरा पाठ इस प्रकार है:

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम

इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।

महान धर्मगुरु आयतुल्लाह सैयद अली रज़ा हैदरी रिज़वानुल्लाह अलैह के निधन से गहरा दुख और शोक हुआ है। इस सेवाभावी धर्मगुरु ने अपना मुबारक जीवन दीन की रक्षा, मक्तब-ए-अहलेबैत अलैहिमुस्सलाम की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार और जनता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था।

उन्होंने वर्षों तक शिक्षण और तक़रीर के माध्यम से एक सदाचारी शिक्षक और विद्वान उस्ताद के रूप में इस्लामी ज्ञान प्राप्त करने वाले अनगिनत विद्यार्थियों तथा धार्मिक शिक्षाओं में रुचि रखने वाले लोगों का मार्गदर्शन और प्रशिक्षण किया।

मैं इस महान धर्मगुरु के निधन पर उनके सम्मानित परिवार, परिजनों और उनसे जुड़े लोगों के साथ-साथ यज़्द प्रांत की सम्मानित जनता, विशेष रूप से मेयबद के मोमिन लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और शोक व्यक्त करता हूं।

मैं बारगाह-ए-इलाही में दुआ करता हूं कि अल्लाह तआला मरहूम के दर्जे बुलंद फरमाए और उनके परिजनों को सब्र तथा अज्र अता करे।

सैयद हाशिम हुसैनी बुशहरी प्रमुख, सर्वोच्च परिषद मदर्रेसीन, हौज़ा ए इल्मिया क़ुम

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha