हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की संसद (मजलिस-ए-शूरा-ए-इस्लामी) के स्पीकर मोहम्मद बाक़िर क़ालिबाफ़ ने इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद मुजतबा हुसैनी ख़ामेनेई से मुलाकात की। इस दौरान युद्ध की स्थिति, राष्ट्रीय एकता, देश की अर्थव्यवस्था और जनता को दरपेश समस्याओं पर चर्चा की गई।
मुलाकात में अमेरिका और इज़राइल की ओर से जारी सैन्य, आर्थिक और मनोवैज्ञानिक युद्ध की ताज़ा स्थिति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर देश की विभिन्न शक्तियों को मजबूत बनाने, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक एकजुटता बनाए रखने में संसद सदस्यों की प्रभावी भूमिका तथा जनता की जागरूक भागीदारी जारी रखने पर ज़ोर दिया गया।
बैठक में सरकार और संसद के बीच सहयोग को और मज़बूत बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया, ताकि जनता को आर्थिक और रोज़मर्रा की ज़िंदगी में पेश आने वाली समस्याओं का समाधान किया जा सके। इसके अलावा, ईरान के महत्वपूर्ण सहयोगी देशों के साथ संबंधित मामलों को आगे बढ़ाने पर भी ध्यान दिया गया।
इस अवसर पर संसद के स्पीकर मोहम्मद बाक़िर क़ालिबाफ़ ने सर्वोच्च नेता को थोपी गई तीसरी जंग की शुरुआत से लेकर अब तक संसद सदस्यों की गतिविधियों के बारे में रिपोर्ट पेश की। उन्होंने देश की समस्याओं और चुनौतियों के समाधान के लिए संसद की ओर से किए जा रहे मौजूदा प्रयासों और भविष्य की योजनाओं से भी अवगत कराया।
आपकी टिप्पणी